दिल्ली में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एलजी ने कई अधिकारियों को दिए विशेष अधिकार
नई दिल्ली। देश की राजधानी में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, हर रोज हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नियमों को सख्त कर रही है ताकि संक्रमण को कम किया जा सके। इस बीच दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल ने प्रदेश के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, डीएम, एसडीएम, सब इन्सपेक्टर व दिल्ली पुलिस को अधिकार दे दिया है कि कोरोना वायरस की रोकधाम के नियमों का जो पालन नहीं करता है उसके खिलाफ जुर्माना ठोक सकें। पहली बार नियम तोड़ने पर 500 रुपए का जुर्माना तय किया गया है, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ने वालों से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
Recommended Video

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले तकरीबन 37 हजार तक पहुंच चुके हैं, जबकि 1200 से अधिक लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। वहीं पूरे देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है और तकरीबन 9000 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों का अस्पातालों में जिस तरह से इलाज हो रहा है, वह भी तकलीफदायक है। हाल ही में दिल्ली के सरकारी अस्पताल एलएनजेपी की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमे देखा जा सकता है कि मरीजों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है।
शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के नए केसेज की संख्या ने पुराने सारे रेकॉर्ड्स तोड़ दिया था। शुक्रवार को दिल्ली में 2,137 लोग पॉजिटिव केस दर्ज किए। दिल्ली में कोरोना से हो रही मौतों के बेहद ही डरा देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की हालत जानवरों से बुरी है...सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शुक्रवार यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में और उनके अस्पतालों में बहुत बुरा हाल है। होम मिनिस्ट्री की गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं हो रहा है। दिल्ली के मौजूदा हालातों को देखते हुए अब, न केवल दिल्ली के निवासी, बल्कि पड़ोसी राज्य भी भयभीत दिख रहे हैं और वे अब एहतियाती कदम उठाने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications