सोनिया से खफा कर्ण सिंह, उगल सकते हैं कांग्रेस पर जहर
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कांग्रेस के थके हुए और रीढ़विहिन नेताओं के सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गिले-शिकवे करने के सिलसिले मे अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री करण सिंह का नाम भी जुड़ सकता है।

कभी जम्मू-कश्मीर के असरदार नेता रहे करण सिंह के बारे में खबर है कि वे भी सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले हैं। पत्र धमाकेदार होगा। उसमें तमाम शिकायतें होंगी। यानी कि जो सिलसिला जयंती नटराजन ने शुरू किया था, वह जारी रहने वाला है।
पत्र भेजा
हालांकि कुछ जानकार दावा कर रहे हैं कि करण सिंह ने चार-पांच पन्नों का पत्र सोनिया गांधी को उनके 10 जनपथ के पते पर भेज भी दिया है। लंबे समय से राज्य सभा की राजनीति कर रहे करण सिंह ने पत्र में कहा है कि वे कांग्रेस में अब घुटन महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस में आतंरिक लोकतँत्र नहीं रहा।
क्यों नहीं मिलवाया ओबामा से
कहने वाले कह रहे हैं कि करण सिंह नाराज इसलिए हैं कि बराक ओबामा से मिलने के लिए सोनिया गांधी के साथ जो नेता गए थे, उनमें उन्हें शामिल नहीं किया गया था। उनके घोर विरोधी आनंद शर्मा को शामिल किया गया। करण सिंह का मानना ह कि वे अंतरराष्ट्रीय मामलों के आनंद शर्मा से बड़े जानकार हैं। इसलिए सोनिया गांधी को उन्हें ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान लेकर जाना चाहिए था।
फर्क नहीं पड़ेगा
इस बीच, दिल्ली कांग्रेस के नेता राजेश डंग ने कहा कि करण सिंह या जयंती नटराजन के पार्टी को छोड़ने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications