चौथा युद्ध हुआ तो नेस्तनाबूत हो जायेगा पाकिस्तान: उद्धव ठाकरे

उद्धव ने पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी वक्तव्य के जवाब में यह बात कही। जिसमें नवाज शरीफ के हवाले से कहा गया था कि कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक और युद्ध हो सकता है। हालांकि बाद में पाक पीएम ने इन बातों का खंडन किया था।
पाक पीएम के बयान को संज्ञान में लेते हुए भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि 'मेरे जीते जी पाकिस्तान भारत से एक भी युद्ध नहीं जीत सकता है। उद्धव ने कहा कि पाकिस्तान सख्त लहजे को समझने वाला देश है। इसलिए जरूरी है कि इसी लहजे में बात की जाए।
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने उस बयान से मुकर गये हैं, जो मीडिया में बड़ी-बड़ी सुर्खियों में आया था। उद्धव ने कहा कि पाकिस्तान को सिर्फ युद्ध की कड़ी भाषा ही आती है। हमारे सैनिकों का सिर काटने वाली पाकिस्तानी सेना से बलदा लेने के लिये युद्ध ही एक मात्र रास्ता है। उन्होंने अंत में कहा कि अगर भारत-पाक के बीच चौथी जंग हुई, तो पाकिस्तान पूरी तरह नेस्तनाबूत हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications