गुजरात विधानसभा में तेंदुए के घुसने से हड़कंप, कई घंटों की मशक्कत के बाद आया पकड़ में
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा सचिवालय में रविवार देर रात एक तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया। इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया और कई घंटों के बाद इसे पकड़ा जा सका। गांधीनगर सचिवालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था कि तेंदुआ रात 1 बजकर 53 मिनट पर अंदर घुसा। इस सचिवालय में ही गुजरात के मुख्यमंत्री के अलावा सभी मंत्रियों के कार्यालय हैं।

विधानसभा सचिवालय में 130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इन्हीं में एक में तेंदुए के विधानसभा में घुसने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। तेंदुए के घुसने के कारण कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया था। किसी को अंदर जाने की मनाही थी। लगातार टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थीं। ये इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर माना जाता है। ऐसे में तेंदुए के घुसने पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
तेंदुआ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया और काफी मशक्क्त के बाद 100 लोगों की टीम ने तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी पाई। सुबह से ही ये ऑपरेशन चल रहा था। खबर के मुताबिक, गेट नंबर 7 से तेंदुआ अंदर दाखिल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications