यूपी के बहराइच में दहशत: तेंदुए ने किशोरी को बनाया शिकार

Bahraich: Leopard kills eight-year-old girl
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर मिला। घटना कतर्नियाघाट जंग से सटे महावीरा गांव की है, जहां सोमवार सुबह किशोरी (12) का क्षत-विक्षत शव पाया गया। प्रभागीय वन अधिकारी केके पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि जंगल से आए तेंदुए ने गांव में घुसकर हमला कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पांडे ने बताया कि किशोरी के परिजनों को फौरी तौर पर 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार देर रात जागापुरवा गांव में भी तेंदुए ने नौ साल की एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था।

बन विभाग की टीम पूरे जिले फैल गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और वन विभाग संयुक्‍त रूप से तेंदुए को पकड़ने के लिये ऑपरेशन चला रही है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को बेहोश करने के लिये कुछ शिकारी भी बुलाए गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+