'ये Leopard नहीं जैसे इंसान हो', हर तरफ चीता-चीता के बीच तेंदुए का ये वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र। दो दिन पहले 70 साल बाद देश में चीतों के आने के बाद हर तरफ चीता-चीता की चर्चा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में तेंदुआ एक जैसा जानवर है जो पूरी दुनिया में पाया जाता है। बिना किसी विशेष संरक्षित क्षेत्र के भारत में अगर बात करें तो रेगिस्तान और पश्चिम बंगाल में सुंदरवन के मैंग्रोव को छोड़कर तेंदुए देश के हर हिस्से में देखने को मिल जाते हैं। फिर चाहे वह वर्षावन हों या फिर अल्पाइन के शंकुधारी जंगल, तेंदुएं को कहीं बसाना नहीं पड़ता बल्कि वे खुद ही अपना सर्वाइवल ढूढ़ लेते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि बड़ी बिल्लियों में तेंदुआ ऐसा है जिसकी सर्वाइवल स्किल सबसे तेज है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप तेंदुए की काबिलियत का अंदाजा लगा सकते हैं।

वीडियो देखकर मान जाएंगे तेंदुए को

वीडियो देखकर मान जाएंगे तेंदुए को

महाराष्ट्र के सिन्नार के इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि तेंदुआ ऐसे ही नहीं हर जगह अपनी प्रजाति की वृद्धि करने में सक्षम है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है "इन बिल्लियों की चपलता को देखिए। महाराष्ट्र के किसी हिस्सा से व्हाट्सएप्प से प्राप्त। यही कारण है कि भारत में तेंदुए सर्वव्यापी हैं।"

नारियल के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

नारियल के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

इस वीडियो में एक तेंदुआ नारियल के पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। वैसे नारियल के पेड़ पर चढ़ना कितना मुश्किल होता है ये तो आप समझते ही होंगे। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तेंदुआ धीरे-धीरे पकड़ बनाते हुए पेड़ से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है। वैसे ये तेंदुआ पेड़ पर क्यों चढ़ा इसके लिए आपको पूरा वीडियो देखना पड़ेगा।

इंसानों की तरह पेड़ से उतरते कैमरे में कैद

1.17 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में एक तेंदुआ नारियल के पेड़ की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ है। वीडियो जैसे आगे बढ़ता है तेंदुआ नीचे आता दिखाई देता है। तेंदुआ ऐसे उतर रहा है जैसे कोई इंसान हो लेकिन खास बात ये है कि वह तेजी से नीचे आने की बजाय रुक-रुककर नीचे देखते हुए आता दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है नीचे उसे किसी चीज का डर है।

पीछे से भागा एक और तेंदुआ

पीछे से भागा एक और तेंदुआ

वीडियो के आखिरी हिस्से में जैसे तेंदुआ जमीन पर उतरने ही वाला होता है तभी वह फिर से बेतहाशा ऊपर की तरफ भागता है। तभी उसके नीचे से एक दूसरा तेंदुआ उसके पीछे पेड़ पर तेजी से चढ़ता है। फिलहाल कुछ ही क्षण में एक तेंदुआ उतरकर नीचे आ जाता है जबकि दूसरा ऊपर ही बना रह जाता है।

चाय के बागान तेंदुएं का पसंदीदा आवास

चाय के बागान तेंदुएं का पसंदीदा आवास

इसी वीडियो के साथ ही लगे दूसरे ट्वीट में आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने तेंदुओं की खासियत बताते हुए लिखा "तेंदुआ फुर्तीला होता है और सभी प्रकार की जगहों के अनुकूल ढल सकता है। राजस्थान की चट्टानी और सूखी पहाड़ियों से लेकर उत्तर पूर्व के ऊंचे जंगल तक। बॉम्बे और गुड़गांव जैसे शहरों से लेकर हिमालय की मानव रहित भूमि तक।" उन्होंने आगे लिखा "इनका भोजन क्षेत्र भी विस्तृत है। मजबूत और फुर्तीला। मेरी राय में बिल्लियों में सबसे ज्यादा अनुकूलित।"

कासवान ने आगे बताया कि यह गन्ने के खेत से लेकर चाय के बागान तक में मिलते हैं। चाय के बागान इनका पसंदीदा है। यहां आसान भोजन, ठिकाना और बच्चों के पालने के लिए भी बढ़िया जगह है।

'नारियल का पेड़ तो सीढ़ी हो गया'

'नारियल का पेड़ तो सीढ़ी हो गया'

वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वे तेंदुए की स्किल देखकर हैरान भी हैं। एक यूजर ने लिखा क्या उन्हें नारियल चाहिए। उन्होंने (तेंदुओं) तो नारियल के पेड़ को सीढ़ी बना दिया है। बढ़िया वीडियो।

वहीं एक यूजर ने ये भी सवाल किया है कि जब हमारे पास इतना बढ़िया अनुकूलन की स्थिति वाला जानवर मौजूद है तो हमें चीतों को फिर से लाने की क्या जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+