लेह जा रहा स्पाइसजेट का विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा, पक्षी के टकराने के बाद फ्लाइट को लाया गया दिल्ली
दिल्ली से लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान इंजन से पक्षी टकराने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से नीचे उतार लिया गया।
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, "स्पाइसजेट बी737 विमान जो दिल्ली से लेह तक एसजी-123 का संचालन कर रहा था, इंजन 2 पर एक पक्षी के टकराने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया।" बयान में कहा गया है कि विमान की सामान्य लैंडिंग हुई थी न कि आपातकालीन लैंडिंग।

एक सप्ताह में पक्षी टकराने की दूसरी घटना
यह घटना एमिरेट्स की एक उड़ान के सोमवार देर रात मुंबई में उतरने के कुछ ही दिन बाद हुई है। एमिरेट्स का विमान ज़ ;लैंडिंग से कुछ समय पहले राजहंस के झुंड से टकरा गई थी। इस घटना से विमान क्षतिग्रस्त हो गया था और कई पक्षी मर गये।
दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 जमीन से लगभग 300 मीटर ऊपर झुंड से टकराया, जिसके परिणामस्वरूप 39 राजहंस की मौत हो गई। प्राणी विज्ञानी चिन्मय जोशी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों के समन्वय से हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा वन्यजीव संघर्ष शमन और प्रबंधन योजना की समीक्षा की आवश्यकता है।
नवी मुंबई में पर्यावरण संरक्षण संगठन नैटकनेक्ट फाउंडेशन के निदेशक बी एन कुमार ने कहा कि उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि एमिरेट्स विमान पक्षियों से कैसे टकराया। कुमार ने सवाल किया कि पायलट ने रडार पर झुंड का पता क्यों नहीं लगाया। कुमार ने कहा, "अगर कोई यात्री पक्षी के टकराने से प्रभावित होता, तो यह वैश्विक सुर्खियां बनता, लेकिन 40 राजहंस की मौत अधिकारियों और शहरी योजनाकारों के लिए थोड़ी चिंता की बात लगती है।"












Click it and Unblock the Notifications