ऋतिक रोशन के नाना और जाने-माने फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
मुंबई। ऋतिक रोशन के नाना और जाने -माने फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का आज सुबह निधन हो गया। जे ओम प्रकाश 92 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। जे ओम प्रकाश हिन्दी फिल्मों के जाने माने निर्देशक, प्रोड्यूसर थे। जे ओमप्रकाश की पहली फिल्म 'आप की कसम थी'। जिसमें लीड रोल में राजेश खन्ना और एक्ट्रेस मुमताज थी। फिल्म के गाने 'जय जय शिव शंकर' और 'करवटें बदलते रहे' आज भी लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं जितने तब थे। जे ओमप्रकाश ने कई पंजाबी फिल्में भी बनाई हैं।













Click it and Unblock the Notifications