Sridevi Funeral: पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी श्रीदेवी की अंतिम विदाई
मुंबई। बॉलीवुड सुंदरी श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। अब से थोड़ी देर बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाएगा। बहुत कम ऐसे सितारे होते हैं, जिन्हें ये सम्मान मिलता है। मालूम हो कि श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है क्योंकि उनकी अदायगी में बात थी, जो उन्हें सुपरस्टार बनाती थी।

बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अभिनेत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी श्रीदेवी का शव अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है, जहां इस वक्त फैंस और फिल्मी सितारों का जमावाड़ा लगा हुआ है। श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े सितारे
कुछ लोग श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर काफी भावुक हो गए, विद्या बालन तो अपने आप को रोक ही नहीं पाई, तो वहीं अभिनेत्री कुनिका कपूर ने कहा कि अपनी आखिरी यात्रा में भी श्री उतनी ही खूबसूरत दिख रहीं जितनी वह हमेशा लगती थीं। मालूम हो कि शनिवार को दुबई में श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने (एक्सीडेंटल मौत) के कारण हुआ था। मंगलवार देर रात से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स में रखा गया था. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। श्रीदेवी अपने पीछे पति बोनी कपूर और दो बेटियां जाह्नवी और खुशी को छोड़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications