पीएम मोदी के खिलाफ 'वार' में राहुल गांधी को मिला विपक्षियों का साथ

पीएम मोदी पर राहुल के लगाए गए आरोपों को लालू, केजरीवाल और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने गंभीर कहते हुए इसकी जांच की मांग की।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र पर विपक्षियों के हमले तेज हो रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिसके बाद अन्य विरोधी नेताओं ने भी पीएम पर हमला बोला।

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसे गंभीर मसला बताया और नरेंद्र मोदी से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग कर डाली। वहीं आप नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

lalu prasad yadav

लालू ने पीएम पर हमला बोलते हुए क्या कहा?

आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी जी ने जो आरोप लगाए हैं उसपे पीएम खुद अपनी बात को स्पष्ट करें कि इसमें क्या तथ्य है?

लालू ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग भी की।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम से मांगा इस्तीफा

टाइम्स नाऊ चैनल से बात करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राहुल के आरोपों पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच होनी चाहिए और पीएम मोदी को लाल कृष्ण आडवाणी से सबक लेते हुए आरोप गलत साबित होने तक पद से हट जाना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन और एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने भी इस मामले की जांच की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+