अस्पताल में केजरीवाल के सामने पत्रकारों से भिड़े वकील, कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना
नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को हुए वकील और पुलिस की झड़प में घायल वकीलों से मिलने रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे। सेंट स्टीफन में मौजूद पत्रकारों से भी उन्होंने बात की, इस दौरान एएनआई के पत्रकार पर वकीलों को गुस्सा फूट पड़ा। महिला पत्रकार और वकीलों के बीच विवाद का एक वीडियो सामने आया है। सेंट स्टीफन अस्पताल के इस वीडियो में वकील एएनआई की महिला पत्रकार के साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सेंट स्टीफन अस्पताल में पुलिस की गोली से घायल वकीलों का इलाज चल रहा है। रविवार को सीएम केजरीवाल ने अस्पताल पहुंच कर वकीलों का हाल जाना, इस दौरान वहां मौजूद एएनआई के पत्रकार ने केजरीवाल से तीस हजारी कोर्ट मामले पर सवाल किया। पत्रकार ने जब कोई अन्य सावल पूछा तो आस-पास खड़े वकील भड़क गए और बहस करने लगे। वकीलों ने महिला पत्रकार और कैमरामैन के साध धक्का मुक्की की। कोजरीवाल से घयल वकीलों के अलावा कोई अन्य सवाल पूछने पर वहां के लोग भड़क गए। यह पूरा मामला एएनआई के कैमरे में कैद हो गया और अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: तीस हजारी कोर्ट झड़प मामले में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी सस्पेंड, HC ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस के दो सीनियर अधिकारियों के ट्रांस्फर का आदेश दिया है वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह झड़प के सिलसिले में स्पेशल कमिश्नर संजय सिंह और एडिशनल डीसीपी हरिंदर सिंह का तबादला करें। कोर्ट ने गोलीबारी में घायल हुए तीन वकीलों को 50 हजार रुपये, 15 हजार रुपये और 10 हजार रुपये मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications