जनसंख्या नियंत्रण के लिए गिरिराज सिंह ने कानून को बताया जरूरी, कहा जो ना माने उसका वोटिंग अधिकार छिने
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा है कि इसपर ऐसा कानून आना चाहिए जो सब लोग मानें। और जो इसे ना माने उसका वोटिंग करने का आधिकार खत्म कर देना चाहिए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू जागरण मंच पर सीएए के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। ये कार्यक्रम सहारनपुर में आयोजित किया गया था।
Recommended Video

इस दौरान सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को जो लोग ना मानें उनपर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध भी लगाना चाहिए। उन्होंने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री करार दिया और कहा कि हाफिज सईद से लेकर देश दुनिया में मौजूद आतंकवादियों के तार देवबंद से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह बीते साल ही जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले कानून बनाने के लिए 125 सांसदों का हस्ताक्षर वाला पत्र राष्ट्रपति को सौंप चुके हैं।
सिंह के मुताबिक इसके लिए 11 अक्टूबर, 2019 को मेरठ से दिल्ली तक पैदल यात्रा भी की गई। जिसमें करीब 300 रैलियों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून बनना चाहिए। ताकि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश विकास नहीं कर पाएगा। देश के विकास के लिए ये कानून बेहद जरूरी है।
गिरिराज सिंह ने इसके साथ ही कहा कि जो लोग सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वो सब गलत हैं। इससे किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है, फिर भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो वो धर्म के नाम पर हुआ था। अगर धर्म के नाम पर ना होता तो पाकिस्तान में सारे मुस्लिम और हिंदुस्तान में सारे हिंदू होते। उन्होंने दिल्ली में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि कोई भारत को इस्लामिक देश बनाने तो कोई सीएए को गलत कहता है। जबकि इस कानून से किसी भी धर्म के भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications