केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते जा रहे हैं। कई राजनेता, सरकारी अधिकारी इस कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्रालय से है, जहां स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। लव अग्रवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप सबको सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। उन्होंने लिखा कि मैं डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन पर हूं। उन्होंने लिखा कि मैं अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों से अनुरोध करता हूं कि वे स्वयं की देखभाल करें। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य टीम के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा।
देश में कोरोना के मामले 25 लाख के पार
आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले 25 लाख तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख के पार हो गया है। देश में कोरोना के डेली मिलने वाले मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां हर रोज सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। देश में रोज औसतन तौर पर 60 हजार मामले सामने आए है। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। वहीं 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हो गई। फिर अगले 88 दिनों में ही ये आंकड़ा 1 लाख से बढ़कर 25 लाख तक पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications