बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Bengal News Update: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव (Bengal Election 2021) होने हैं, लेकिन वहां पर अभी से सियासत तेज हो गई है। साथ ही बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी ने भी ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अलग-अलग मुद्दे तलाशकर राज्यभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बुधवार शाम उत्तर 24 परगना (North 24 Pargana) जिले के खारदाह पुलिस स्टेशन (Khardah police station) के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई के घायल होने की खबर है।

lathi-charg

बंगाल पुलिस के मुताबिक बीजेपी के कार्यकर्ता अपने नेता बुलेट रॉय की गिरफ्तारी के खिलाफ बीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि रॉय की गिरफ्तारी टीएमसी की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता चाहते थे कि पुलिस उनके साथी को छोड़ दे। इस पर बंगाल पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं माने, जिस वजह से रैपिड एक्शन फोर्स को लाठीचार्ज करना पड़ा।

वहीं टीएमसी विधायक निर्मल घोष ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के हथियार छिनने की कोशिश की थी। इसके अलावा उन्होंने रोड पर भी प्रदर्शन कंट्रोल से बाहर होने की धमकी दी। उनके मुताबिक बीजेपी पनिहाटी-खारदाह बेल्ट में शांति को बाधित करने की कोशिश कर रही है। जिस वजह से पुलिस को अंतिम विकल्प के रूप में लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

बीजेपी ने कही ये बात
बीजेपी के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि बुलेट रॉय को हथियारों के गलत मामले में फंसाया गया है। उनकी रिहाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें महिला कार्यकर्ता भी घायल हुई हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो गई है। जिस वजह से बीजेपी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+