News in Brief: सचिवालय में मीडिया की होगी एंट्री तो डालमिया बने बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करें

Latest News: Decision on media entry : Delhi government

शाम 4:30 बजे की खबर

अर्चना विजय 'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर

मुंबई| वीडियो जॉकी और एंकर अर्चना विजय स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिट्नर्स' से बेदखल होने वाली तीसरी प्रतिभागी बन गई हैं।

जम्मू कश्मीर: बांदीपुरा में बर्फ के पहाड़ के खिसकने से हड़कंप, 15 घरों को चपेट में।

आप ने सचिवालय में मीडिया की एंट्री से बैन हटाया

दिल्ली : AAP सरकार ने सचिवालय में मीडिया की एंट्री से बैन हटाया, शाम 3 बजे के बाद ले सकेंगे एंट्री।

Latest News: Sonam Kapoor recovering well from swine flu

3:oo बजे की खबरें

पाकिस्तान में दोहरे बम विस्फोटों में 3 की मौत

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार सुबह गैस लीक होने के कारण हुए दोहरे बम विस्फोटों में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शिमला, मनाली में हिमपात

शिमला| हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे होने की वजह से शिमला और मनाली के रमणीय पर्यटक स्थलों पर सोमवार को और हिमपात हुआ।

सोनम कपूर के स्वास्थ्य में आ रहा सुधार

मुंबई| स्वाइन फ्लू से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सोनम शनिवार को राजकोट अस्पताल में परीक्षण के लिए गई थीं, जहां उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।


मारुति सुजुकी की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को कहा कि उसकी बिक्री फरवरी महीने में साल-दर-साल आधार पर 8.7 फीसदी बढ़ी, जिसमें निर्यात का आंकड़ा भी शामिल है।

सुबह 10:41 बजे

दिल्ली में घटाटोप एवं बारिश

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह लोगों की नींद मेघ गर्जना व जोरदार बारिश की आवाज से खुली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 93.56 अंकों की तेजी के साथ 29,455.06 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.40 अंकों की तेजी केसाथ 8,941.25 पर कारोबार करते देखे गए।

सुबह 8:15 बजे की खबरें

फिर विवादित बयान

वीएचपी नेता साध्वी प्राची का विवादित बयान। कहा- खान स्टार्स की फिल्में न देखें हिंदू।


भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ उपवास करेंगे नीतीश

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को घोषणा की कि वह एक दिन का उपवास रखेंगे और राज्य भर के लोगों से साथ देने की अपील की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ उपवास की घोषणा की है।

अस्पतालों में उपलब्ध रहें स्वाइन फ्लू दवाएं : अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के चिकित्सालयों विशेषकर एसजीपीजीआई एवं केजीएमयू में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अतिरिक्त शैय्याओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए समुचित दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+