Latest: रेल किराये में कटौती की संभावना नहीं : मंत्री
नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।
5:30 बजे की खबरें
रेल किराये में कटौती की संभावना नहीं : मंत्री
बरेली| रेल बजट पेश होने से एक हफ्ते पहले, गुरुवार को सरकार ने किराये में कटौती की संभावना से इनकार किया।
मराठा मंदिर से 20 साल बाद हटी डीडीएलजे
मुंबई| मुंबई के सिनेप्रेमियों को फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) को बड़े पर्दे पर देखना अब नसीब नहीं होगा। मराठा मंदिर ने लगातार 20 साल से चल रही डीडीएलजे गुरुवार को हटा ली गई।
4: 30 बजे की खबरें
आगरा : स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 8 हुई
आगरा| उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।
मांझी के साथ बीजेपी
बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी के विधायक मांझी के समर्थन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
मोदी के सूट की नीलामी : भावनगर के हीरा व्यापारी ने मोदी के नाम वाले सूट के लिए लगाई 1.40 करोड़ रुपए की बोली।
बिहार सियासी संकट : जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, 'भीष्म की तरह मौन हैं नीतीश हैं।'
3 बजे की खबरें
बिहार में सत्ता संघर्ष के बीच जनता दल (युनाइटेड) को बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा दे दिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विधानसभा के सामने धरना पर बैठ गए हैं।
2:30 बजे की खबरें
बहुत खतरनाक टीम है भारत : पोंटिंग
सिडनी| दो बार विश्व चैम्पियन रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि भारतीय टीम 'काफी खतरनाक' है और खिताब के प्रबाल दावेदारों में है।
राजनीतिक पोस्टर चिपकाने से पहले मंजूरी अनिवार्य : न्यायालय
नई दिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि शहर के निवासी अपने घरों के बाहर दीवरों पर राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर चिपका सकते हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
कश्मीर में 25 फरवरी तक मौसम प्रतिकूल
श्रीनगर| घाटी के कई इलाकों में भारी हिमपात की वजह से कश्मीर में 25 फरवरी तक मौसम प्रतिकूल बना रहेगा। यह संभावना गुरुवार को मौसम विभाग ने जताई।
दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से भरपूर : ड्यूमिनी
मेलबर्न| दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने गुरुवार को कहा कि जिम्बाब्वे पर मिली 62 रनों की जीत के बाद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरपूर है और रविवार को भारत के साथ होने वाले अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।
मप्र में स्वाइन फ्लू से 90 मौतें : नरोत्तम
भोपाल| मध्य प्रदेश में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को माना कि स्वाइन फ्लू अब तक 90 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि, उन्होंने राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को संतोषजनक करार दिया।
1 बजे की खबरें
डंकन फ्लैचर की अनदेखी
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच डंकन फ्लैचर का कार्यकाल वर्ल्ड कप 2015 के बाद समाप्त हो जाएगा। लेकिन इससे पहले ही टीम मैनेजमेंट ने उनकी अनदेखी करना शुरू कर दिया है।
12: 30 की खबरें
बिहार : सत्ता की खींचतान के बीच गुरुवार का दिन निर्णायक
पटना| बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के खेमे के लिए गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश के समर्थन में व्हिप जारी कर दिया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मांझी सरकार को समर्थन देने के संबंध में कोई औपचारिक घोषणा कर सकती है क्योंकि आज शाम 5 बजे मांझी ने बुलाई बैठक।
कोयला घोटाला : सीबीआई ने पेश की अंतिम रिपोर्ट
नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कोयला ब्लॉक आवंटन में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और अन्य की कथित संलिप्तता के मामले में अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट विशेष अदालत में पेश की। रिपोर्ट में एक गवाह का बयान भी शामिल है।
सुबह 11 बजे की खबरें
विश्व कप : जिम्बाब्वे ने यूएई को 4 विकेट से हराया
नील्सन| सीन विलियम्स (नाबाद 76) और क्रेग इरविन (42) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने गुरुवार को सैक्स्टन ओवल मैदान पर हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के अपने दूसरे और कुल आठवें मैच में यूएई को चार विकेट से मात दे दी।
बीजेपी हिम्मत दिखाए और खुले तौर पर मांझी के समर्थन में आए : जेडीयू
पटना। बिहार में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार 20 फरवरी को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लेगी। इसी बीच जेडीयू ने कहा है कि बीजेपी मांझी को पीछे से समर्थन कर रही है, हिम्मत है तो खुले तौर पर सामने आये।
सुबह 7: 30 बजे की खबरें
संजय दत्त को चार अतिरिक्त दिन जेल में बिताने पड़ेंगे
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री राम शिंदे ने बुधवार को यहां कहा कि अभिनेता संजय दत्त की कारावास की सजा में चार और दिन जुड़ेंगे क्योंकि जब उनकी छुट्टी की अवधि समाप्त हुई तो उन्होंने जेल के बाहर चार अतिरिक्त दिन बिताए क्योंकि उनकी छुट्टी को बढ़ाने पर फैसला उस वक्त लंबित था और विश्वकप मुकाबले में जिंबाब्वे की भिड़ंत यूएई से हो रही है।
पंजाब, हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने ली 41 की जान
चंडीगढ़| पंजाब एवं हरियाणा में स्वाइन फ्लू के कारण इस वर्ष कम से कम 41 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications