Breaking News Live Updates: UCC पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बुधवार को बैठक

Breaking News Live Updates: वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग पर आपको दिनभर की देश-विदेश की ताजा खबरें सबसे पहले मिलेगी। यहां आपको हर क्षेत्र जुड़ी ताजा और बड़ी खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी।

Breaking News Live Updates

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर है। यहां आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा।

LIVE Feed
Jul 05, 2023, 12:35 AM IST

अजित पवार के आवास से रवाना हुए प्रफुल्ल पटेल

मुंबई: NCP (अजित पवार गुट) नेता प्रफुल्ल पटेल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार के आवास से रवाना हुए।
Jul 05, 2023, 12:34 AM IST

पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सख्त

मध्य प्रदेश: पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा कि उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा, कठोरतम शब्द भी कम है। मैंने निर्देश दिए हैं कि कठोरतम सजा दी जाए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी कार्रवाई जो उदाहरण बने। अपराधी को कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है अपराधी केवल अपराधी है उसे सजा मिलेगी।
Jul 04, 2023, 10:47 PM IST

लैंडिंग के दौरान फटा फ्लाइट का टायर

4 जुलाई को स्पाइसजेट बोइंग 737 ने उड़ान SG-17, दुबई-कोच्चि फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान के दौरान और उड़ान के बाद सभी सिस्टम पैरामीटर सामान्य थे और लैंडिंग सुचारू थी।
Jul 04, 2023, 10:45 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक

लखनऊ: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कल एक बार फिर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक होगी। कल सुबह 10 बजे से वर्चुअल बैठक में बोर्ड की तरफ से तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी।
Jul 04, 2023, 10:44 PM IST

दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

उत्तराखंड: हरिद्वार में पुलिस ने कावड़ यात्रा के लिए जल भरने गए दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया। 2 कावड़ियां सागर और रोहन कांगड़ा पुल पर जल लेने के दौरान फिसल गए। दोनों को जल पुलिस द्वारा बचाया गया। दोनों सकुशल हैं। पुलिस की अपील है कि कावड़िए सावधानी पूर्वक जल लें और किसी भी प्रकार के स्टंट करने से बचे।
Jul 04, 2023, 4:58 PM IST

गुरुग्राम के कई इलाकों में भरा पानी

भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया है। वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
Jul 04, 2023, 2:31 PM IST

संसद संत्र या इस साल के अंत तक हो सकता है चुनाव: एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं विशेष रूप से किसी का नाम नहीं लेना चाहता। कुछ भी हो सकता है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा, संभवत: इस साल के अंत में या संसद सत्र के बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।
Jul 04, 2023, 1:27 PM IST

शाहरुख खान की अमेरिका में सर्जरी हुई

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अमेरिका में नाक की सर्जरी हुई है। उन्हें शूटिंग के दौरान नाक में चोट लग गई थी।
Jul 04, 2023, 12:46 PM IST

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को राहत

मोदी सरनेम मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ड ने राहुल गांधी को फिलहाल राहत देते हुए किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। अब अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
Jul 04, 2023, 11:32 AM IST

PM मोदी ने साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया।
Jul 04, 2023, 9:44 AM IST

अजीत पवार आज करेंगे NCP पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार जल्द ही मुंबई में मंत्रालय के पास एक नए NCP पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
Jul 04, 2023, 8:16 AM IST

लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.7 रही तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह लगभग 7:38 बजे कारगिल, लद्दाख से भूकंप के झटके महसूस किए गए। लद्दाख से 401 किमी उत्तर में रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया।
Jul 04, 2023, 8:08 AM IST

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं की गई है।
Jul 04, 2023, 7:52 AM IST

अमेरिका में भारतीय राजदूतों को सिख चरमपंथियों ने पोस्टर में किया टारगेट

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू और डॉ टीवी नागेंद्र प्रसाद को कथित तौर पर सिख चरमपंथियों द्वारा प्रसारित एक पोस्टर में टारगेट गया है। जिन्होंने उन पर जून में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।
Jul 04, 2023, 7:11 AM IST

लखीमपुर खीरी: पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है।
Jul 04, 2023, 5:59 AM IST

झांसी के सीपरी बाजार में दुकानों में लगी आग, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार में दुकानों में आग लग गई है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।
Jul 04, 2023, 5:57 AM IST

सावन माह का पहला दिन, महाकालेश्वर मंदिर में की गई भस्म आरती

सावन माह के पहले दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की लाइन और भीड़ भी बहुत है।
Jul 04, 2023, 5:55 AM IST

SCO वर्चुअल शिखर सम्मेलन की PM मोदी करेंगे मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+