तीस्ता सीतलवाड़ केस में रात को खुली कोर्ट, 3 जजों की बेंच ने सात दिनों की राहत दी

PM Narendra Modi Madhya Pradesh's Shahdol Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल दौरे पर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है।

प्रधानमंत्री के दौरे से इतर, खेल, अर्थव्यवस्था और क्राइम की दुनिया, तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत, फ्रांस के ताजा हालात, भारत में मॉनसून की स्थिति जैसी घटनाओं पर अपडेट पाने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ बने रहिए।

पीएम मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे के अलावा दिन की हर-बड़ी खबर और जरूरी अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहिए...

Latest Breaking News Today

LIVE Feed
Jul 02, 2023, 4:36 AM IST

घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के दिनहाटा हिंसा में घायलों को दिनहाटा अस्पताल से कूचबिहार के पीके शाह अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज दिनहाटा हिंसा के घायलों से मिलने पीके शाह अस्पताल जाएंगे।
Jul 02, 2023, 4:09 AM IST

20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ओडिशा में एयरफील्ड थाना ने 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने जनता को इकट्ठा करके दो पशु खाल व्यवसायियों पर हमला किया था।
Jul 02, 2023, 2:33 AM IST

लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी आतंकी गिरफ्तार

लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी सहयोगी यासिर अहमद इट्टू को बटमालू बस स्टैंड से चार परफ्यूम आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया। बटमालू थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा, आईए अधिनियम की धारा और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Jul 01, 2023, 10:43 PM IST

SC से तीस्ता को सात दिनों की अंतरिम राहत

सुप्रीम कोर्ट (SC) से शनिवार रात तीस्ता सीतलवाड़ को सात दिनों की अंतरिम राहत मिली। गुजरात हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश के खिलाफ SC में शनिवार रात तीन जजों की पीठ ने सुनाया।
Jul 01, 2023, 6:53 PM IST

आत्मसमर्पण करने का निर्देश पर SC पहुंचीं तीस्ता

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में उच्च सरकारी अधिकारियों को फंसाने के लिए दस्तावेजों को कथित रूप से तैयार करने के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा आज उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ थोड़ी देर में मामले की सुनवाई करेगी। गुजरात उच्च न्यायालय ने उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
Jul 01, 2023, 6:52 PM IST

आदित्य ठाकरे के करीबी शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र: युवा सेना नेता और उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल मुंबई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
Jul 01, 2023, 6:50 PM IST

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएन मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल के पकरिया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।
Jul 01, 2023, 6:04 PM IST

समान नागरिक संहिता पर चर्चा

दिल्ली: कांग्रेस नेता कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति 3 जुलाई को समान नागरिक संहिता पर चर्चा करेगी।
Jul 01, 2023, 6:03 PM IST

UCC पर सीएम धामी

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में कहा कि UCC कमेटी को काम करते हुए 1 साल से ज्यादा समय हो गया है। 30 जून को उन्होंने हमें बताया कि ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। वे कुछ समय में ड्राफ्ट हमें सौंपेंगे। इसके बाद हम उसका विधिक रूप से परीक्षण करेंगे, उसके बाद लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
Jul 01, 2023, 6:01 PM IST

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का केजरीवाल को खत

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे समय मांगा है ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल यूटी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर उनसे मिल सके।
Jul 01, 2023, 5:59 PM IST

शहडोल में लोगों से पीएम की मुलाकात

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल के पकरिया में आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, PESA समितियों के नेताओं और ग्रामीण फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत की।
Jul 01, 2023, 5:42 PM IST

कांग्रेस की गारंटी का मतलब है कुछ न कुछ गड़बड़ है- पीएम

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी (कांग्रेस) गारंटी का मतलब है कुछ न कुछ गड़बड़ है। आज वे एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वे हमेशा पानी पीकर एक दूसरे को कोसते रहे हैं यानि विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आईं हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वे ज़मानत पर बाहर घूम रहे हैं। घोटालों के आरोप में सज़ा काटने वाले एक मंच पर दिख रहे हैं। वे देशविरोधी तत्वों के साथ बैठक कर रहे हैं।
Jul 01, 2023, 5:09 PM IST

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को 1 साल की सजा

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने ने शासकीय कार्य में बाधा के मामले में दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया है। तीन अन्य को भी सजा सुनाई गई है।
Jul 01, 2023, 4:57 PM IST

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

शहडोल, मध्य प्रदेश: आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है और जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है वे आपके पास गारंटी वाली नई-नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। कांग्रेस जैसे दलों की गारंटी का मतलब नियत में 'खोट और गरीब पर चोट': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Jul 01, 2023, 4:50 PM IST

'यह हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा'

शहडोल, मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित अधिकांश लोग आदिवासी समाज से थे। आदिवासी समाज के प्रति उदासीनता के कारण पिछली सरकारों के लिए यह कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन अब भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती को हल करने का बीड़ा उठाया है। आदिवासी समाज हमारे लिए संवेदनशीलता का विषय है, यह भावनात्मक मुद्दा है।
Jul 01, 2023, 4:46 PM IST

हमारी कोशिश बीमारी और खर्चा कम करना- मोदी

शहडोल, मध्य प्रदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का प्रयास बीमारी को कम करने के साथ-साथ बीमारी पर होने वाले खर्च को भी कम करना है। हमारी सरकार गरीबों के खर्च को कम करने के लिए आयुष्मान भारत योजना लेकर आई है। आयुष्मान कार्ड का मकसद गरीबों को 5 लाख रुपये की मुफ्त मेडिकल जांच की गारंटी देना है।
Jul 01, 2023, 4:18 PM IST

एबी-पीएमजेएवाई कार्डों के वितरण की शुरुआत

मध्य प्रदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने 1 करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड के वितरण का उद्घाटन किया।
Jul 01, 2023, 3:39 PM IST

रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ के दौरान रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Jul 01, 2023, 3:21 PM IST

शहडोल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंच गए हैं, अब से थोड़ी देर में पीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Jul 01, 2023, 2:38 PM IST

राहुल गांधी के दौरे पर मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष का बयान

मणिपुर: राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने कहा कि मौजूदा हालात में मैं राहुल गांधी के राज्य दौरे की सराहना करती हूं, हालांकि, ध्यान स्थिति को सुलझाने और शांति वापस लाने पर होना चाहिए। मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
Jul 01, 2023, 2:36 PM IST

सायोनी घोष फिर तलब

पश्चिम बंगाल: एसएससी घोटाला मामले में तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष को प्रवर्तन निदेशालय ने 5 जुलाई को फिर से तलब किया है
Jul 01, 2023, 2:36 PM IST

बृजभूषण शरण सिंह केस में 7 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने पर विचार के लिए 7 जुलाई की तारीख तय की है।
Jul 01, 2023, 1:38 PM IST

पीएम मोदी 3 बजे पहुंचेंगे शहडोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल दोपहर तीन बजे तक पहुंचेंगे। इसके पीएम मोदी यहां राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 लॉन्च करेंगे। उसके बाद आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Jul 01, 2023, 11:05 AM IST

PM मोदी पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण भी करेंगे शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्डों का वितरण भी शुरू करेंगे।आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान कल्याणकारी योजनाओं की 100% सुनिश्चित करने के लिए हर लाभार्थी तक पहुंचने के पीएम के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है।
Jul 01, 2023, 11:03 AM IST

PM Modi In MP: पीएम मोदी राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ भी करेंगे
Jul 01, 2023, 10:16 AM IST

बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर PM मोदी ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर कहा, ''बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे।''
Jul 01, 2023, 8:20 AM IST

PM मोदी आज जाएंगे MP, शहडोल में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक जुलाई को मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का एक हफ्ते के अंदर ये दूसरा दौरा है। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
Jul 01, 2023, 6:40 AM IST

Buldhana Accident:बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 25 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लग गई है। जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई है और कई घायल हैं।
Jul 01, 2023, 5:57 AM IST

केन्या में सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत

पश्चिमी केन्या के लोंडियानी में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है।
Jul 01, 2023, 5:56 AM IST

नीरज चोपड़ा ने इस खिताब को भी किया अपने नाम

ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ डायमंड लीग श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+