Breaking News Today: चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से बेंगलुरु में आज मिलेंगे PM मोदी

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार (25 अगस्त) को एथेंस पहुंचे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद इसरो लगातार लैंडर की तस्वीरें जारी कर, अपडेट दे रहा है। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार हमारे नेता हैं। एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाला मामले में ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राहुल गांधी करगिल में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। मंडी में NDRF ने 51 लोगों का किया रेस्क्यू है।

देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...।

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Aug 26, 2023, 4:46 AM IST

इसरो टीम के वैज्ञानिकों से बेंगलुरु में आज मिलेंगे PM

चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ, चंद्रयान -3 मिशन ने अपने अंतरिक्ष प्रयास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को 'नए भारत की सुबह' कहा, और अब वह आज सुबह बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड सेंटर (ISTRAC) में वैज्ञानिकों को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने पहुंचेंगे।
Aug 26, 2023, 1:44 AM IST

BSF ने गोल्ड तस्कर को पकड़ा

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत सीमा चौकी बैजनाथपुर, 86 बटालियन के जवानों ने 69.6 लाख रुपए मूल्य के 11.64 किलोग्राम वजन के 10 सोने के बिस्कुट की तस्करी करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा। तस्कर सोने के बिस्कुट को बांग्लादेश से भारतीय सीमा में पार करने की कोशिश कर रहे थे।
Aug 25, 2023, 9:51 PM IST

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को फ्रांस और ब्रिटेन की यात्रा की अनुमति दी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम को 15 सितंबर से 27 सितंबर तक फ्रांस और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी। कार्ति चिदंबरम कथित एयरसेल-मैक्सिस घोटाला और आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामलों के आरोपियों में से एक हैं।
Aug 25, 2023, 9:18 PM IST

धरती मां ने भाई चंद्रमा को राखी भेज दी: ग्रीस में पीएम मोदी

ग्रीस में भारतीय समुदाय से बात करते हुए PM मोदी ने कहा कि धरती मां ने भाई चंद्रमा को राखी भेज दी है।
Aug 25, 2023, 9:09 PM IST

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी रिहा

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी को रिहा कर दिया गया है।
Aug 25, 2023, 7:38 PM IST

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत शीर्ष अदालत ने 21 मामलों की जांच को असम ट्रांसफर कर दिया।
Aug 25, 2023, 7:33 PM IST

रोवर ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की

चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है। इसरो के वैज्ञानिकों को आए दिए सफलता मिलती जा रही है।
Aug 25, 2023, 7:26 PM IST

एमपी में शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा

मध्य प्रदेश में अब कल यानी शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। कल सुबह 9 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्री बनाये जा सकते हैं।
Aug 25, 2023, 7:19 PM IST

लखीमपुर खीरी कांड में रेप और हत्याकांड में नाबालिग को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कांड में पॉक्सो कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दलित बहनों से रेपके बाद हत्या के मामले में दोषी करार नाबालिग को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यूपी में यह पहला मामला है जब नाबालिग को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
Aug 25, 2023, 3:41 PM IST

कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

ग्रीस में वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
Aug 25, 2023, 3:32 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया सम्मानित

आंध्र प्रदेश: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखने के लिए आयोजित एक समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी ने सम्मानित किया।
Aug 25, 2023, 3:00 PM IST

मध्य प्रदेश आज बन गया 'घोटाला प्रदेश': कमलनाथ

मुरैना में एक रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश 'घोटाला प्रदेश', 'भ्रष्टाचार प्रदेश' बन गया है... और अगर आप (जनता) भ्रष्टाचार के शिकार नहीं हैं तो आप भ्रष्टाचार के गवाह हैं।
Aug 25, 2023, 2:56 PM IST

यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।''
Aug 25, 2023, 2:54 PM IST

ग्रीक राष्ट्रति ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
Aug 25, 2023, 2:33 PM IST

पीएम मोदी ने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस से एथेंस में मुलाकात की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की।
Aug 25, 2023, 1:50 PM IST

चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी और ग्रीस की राष्ट्रपति ने की बात

एथेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात के दौरान चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बात की। उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता न केवल भारत की सफलता है, बल्कि यह पूरी मानवजाति की सफलता है... चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानवजाति की मदद करेंगे।"
Aug 25, 2023, 1:49 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक बढ़ा दी है।
Aug 25, 2023, 1:48 PM IST

ग्रीक की राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

एथेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात की।
Aug 25, 2023, 1:05 PM IST

पीएम मोदी ने अज्ञात सैनिक मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के एथेंस में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।
Aug 25, 2023, 1:02 PM IST

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में बातचीत की।
Aug 25, 2023, 12:15 PM IST

लालू यादव को किया जा रहा परेशान: नीतीश कुमार

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ CBI के सुप्रीम कोर्ट जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें (लालू प्रसाद यादव) बेवजह परेशान किया जा रहा है...केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं।
Aug 25, 2023, 12:13 PM IST

चीन ने छीनी है भारत की जमीन: राहुल

राहुल गांधी ने कारगिल में बोलते हुए कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है...एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की ज़मीन छीनी है...दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है, यह एक झूठ है।
Aug 25, 2023, 12:11 PM IST

हमारा लक्ष्य भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ खड़ा होना: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले थे, इसे 'भारत जोड़ो यात्रा' नाम दिया था। हमारा लक्ष्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था...यात्रा से जो संदेश निकला वह था- 'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं',यही आपकी भी सोच है और पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद ये देखने को मिला। यात्रा के समय सर्दियों में बर्फबारी के कारण मैं लद्दाख नहीं जा सका। यह मेरे दिल में था कि मैं लद्दाख में यात्रा करूं और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया।
Aug 25, 2023, 11:35 AM IST

लद्दाख में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर में लद्दाख के कारगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।
Aug 25, 2023, 10:57 AM IST

पीएम मोदी को भारतीय समुदाय ने भेंट किया ग्रीक हेडड्रेस

एथेंस में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीक हेडड्रेस भेंट करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Aug 25, 2023, 10:36 AM IST

बिहार: मिट्टी के कटाव के कारण गंगा में बह गई झोपड़ी

बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया में गंगा नदी के तट के पास एक झोपड़ी मिट्टी के कटाव के कारण बह गई।
Aug 25, 2023, 10:30 AM IST

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से की मुलाकात

पीएम मोदी एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने के लिए होटल के बाहर भारतीय प्रवासी एकत्र हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की।
Aug 25, 2023, 10:28 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे ग्रीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ग्रीस पहुंचे। ग्रीक के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
Aug 25, 2023, 10:26 AM IST

ग्रीस के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगी पीएम मोदी

पीएम मोदी की एक दिवसीय ग्रीस यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे, ग्रीक प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे और दोनों पक्षों के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। प्रस्थान करने से पहले, प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
Aug 25, 2023, 10:24 AM IST

मनीष सिसौदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसौदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+