Breaking News Live Today: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में दी मात, PM मोदी ने दी बधाई

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 22 अक्टूबर का दिन है। सुबह-सुबह नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.2 रही है। रूस ने मिसाइल हमला किया है, जिससे खार्किव के पोस्टल सेंटर में छह की मौत हो गई है। IMD ने अलर्ट जारी कर कहा है कि साइक्लोन तेज आज दोपहर तक अत्यंत भीषण चक्रवात में बदल सकता है। हमास और इजराइल में खूनी संघर्ष जारी है। गाजा पर इजरायली सेना आज से हमले तेज करेगी।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today

LIVE Feed
Oct 22, 2023, 11:13 PM IST

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी मात, PM मोदी ने दी बधाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम ने कहा कि यह एक शानदार टीम प्रयास था, जिसमें सभी ने योगदान दिया। मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था।
Oct 22, 2023, 7:35 PM IST

'मराठा समुदाय को आरक्षण देना हमारा कर्तव्य'

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि आज मैं अपील करना चाहता हूं कि मराठा समुदाय के दो लोगों ने आत्महत्या कर ली, मैं भी मराठा समुदाय से हूं और एक किसान का बेटा हूं, जिन लोगों ने आत्महत्या की है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। कृपया ऐसे कदम उठाने से पहले अपने परिवारों के बारे में सोचें... मराठा समुदाय को आरक्षण देना सरकार की जिम्मेदारी है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण पर राज्य सरकार की उपचारात्मक याचिका स्वीकार करने के साथ, एक बड़ी खिड़की मराठा समुदाय के लिए आरक्षण खुल गया है। हमने मराठवाड़ा में मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक समिति नियुक्त की थी, जिनके पास पुराने रिकॉर्ड हैं। मैं अपनी बात रख रहा हूं। मैं झूठ नहीं बोलूंगा और मराठा समुदाय को गुमराह नहीं करूंगा। मैं कोई झूठा वादा नहीं करेंगे। मराठा समुदाय को आरक्षण देना हमारी सरकार का कर्तव्य है।
Oct 22, 2023, 6:52 PM IST

नेपाल में फिर आया भूकंप

नेपाल में आज शाम 17:18 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Oct 22, 2023, 6:52 PM IST

छठी फ्लाइट इजराइल से रवाना

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि छठी फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव से रवाना हुई।
Oct 22, 2023, 5:07 PM IST

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब

SAFAR-इंडिया के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 306 AQI के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में गिर गई है। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 283 AQI के साथ 'खराब' श्रेणी में और नोएडा में वायु गुणवत्ता 308 AQI के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
Oct 22, 2023, 3:24 PM IST

नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं का टायर जलाकर प्रदर्शन

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से 'नाखुश' बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
Oct 22, 2023, 3:23 PM IST

खेत से हेरोइन के 3 पैकेट बरामद

पंजाब: तरनतारन जिले के मस्तगढ़ गांव के बाहरी इलाके में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, धान के खेत से हेरोइन के 3 पैकेट (कुल वजन - लगभग 2.916 किलोग्राम) और एक ड्रोन बैटरी (5935 एमएएच) बरामद की गई।
Oct 22, 2023, 2:38 PM IST

दो मंजिला घर में लगी भीषण आग

हिमाचल प्रदेश: शिमला के टूटीकंडी इलाके में आज सुबह एक दो मंजिला पुरानी लकड़ी की इमारत आग में जलकर खाक हो गई। डिप्टी मेयर उमा कौशल का कहना है, "आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के दौरान परिवार के सदस्य और अन्य लोग स्टेशन से बाहर थे और घर में कोई नहीं था।"
Oct 22, 2023, 2:11 PM IST

लोकल के डिब्बा हुआ अलग

मुंबई: सुबह 11.02 बजे मरीन लाइन्स स्टेशन में प्रवेश करते समय लोकल के तीसरा डिब्बे के पिछले हिस्से से अलग हो गया। यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया और ट्रेन को कार शेड में ले जाया गया।
Oct 22, 2023, 1:34 PM IST

CM केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया।
Oct 22, 2023, 12:50 PM IST

उरी में LoC के पास आतंकियों की घुसपैठ नाकाम

21 अक्टूबर को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में 6 पिस्तौल और 4 हथगोले बरामद किए गए, जिसमें उरी सेक्टर, बारामूला, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।
Oct 22, 2023, 12:13 PM IST

अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण सियाचिन में थे तैनात

अग्निवीर (संचालक) गावटे अक्षय लक्ष्मण पहले अग्निवीर हैं, जिन्होंने ऑपरेशन में अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात किया गया था।
Oct 22, 2023, 11:45 AM IST

यूपी के लिए आप की घोषणा

आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की है कि सभाजीत सिंह और दिनेश पटेल अगले 6 महीनों तक उत्तर प्रदेश के लिए क्रमशः अध्यक्ष और महासचिव बने रहेंगे।
Oct 22, 2023, 11:44 AM IST

टी राजा सिंह का निलंबन रद्द

बीजेपी ने तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। उन्हें पिछले साल अगस्त में पार्टी ने निलंबित कर दिया था और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए पुलिस ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Oct 22, 2023, 11:20 AM IST

PM मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "...उन्होंने(अमित शाह) भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय है।"
Oct 22, 2023, 10:36 AM IST

एलपीजी सिलेंडर फटा, घर में लगी भीषण आग

दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सब्जी मंडी क्लॉक टॉवर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग में एक घर में आज सुबह एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 16 लोगों को बचाया गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
Oct 22, 2023, 10:16 AM IST

रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के विमान VT-RBT की कराई गई आपातकालीन लैंडिंग

महाराष्ट्र: DGCA ने कहा है कि रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के विमान VT-RBT को बारामती हवाई क्षेत्र के पास आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों सुरक्षित हैं।
Oct 22, 2023, 10:14 AM IST

CM योगी ने मिशन महिला सारथी का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मिशन महिला सारथी का उद्घाटन किया और 51 साधारण BS VI बसों को हरी झंडी दिखाई।
Oct 22, 2023, 8:49 AM IST

नेपाल में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में रवविार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+