Breaking News: दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक रहेंगे बंद

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। राजस्थान में 15 लाख की रिश्वत लेते हुए ईडी के अफसर पकड़े गए हैं। चुनावों के बीच अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रोड शो किया। वहीं बीजेपी ने तेलंगाना और राजस्थान में अपने उम्मीदवारों की एक-एक लिस्ट जारी की है। देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today

LIVE Feed
Nov 03, 2023, 1:46 AM IST

वायु प्रदूषण के स्तर के कारण लोगों को हो रहीं बहुत सारी दिक्कतें

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक पर दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के एचओडी क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि वायु प्रदूषण के स्तर के कारण लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द और थकान जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभाव होंगे।
Nov 02, 2023, 10:33 PM IST

मराठा आरक्षण आंदोलन, भूख हड़ताल खत्म

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया; इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार को दो महीने का समय दिया गया है
Nov 02, 2023, 9:02 PM IST

2 दिनों तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे।
Nov 02, 2023, 9:00 PM IST

मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जारांगे पाटिल का अनशन खत्म

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है। इसी के साथ उन्होंनेसरकार से दो महीने के भीतर मुद्दे का समाधान करने को कहा है।
Nov 02, 2023, 7:46 PM IST

संबंधित विभागों की बैठक बुलाई

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कल सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। बैठक में GRAP-3 को सख्ती से लागू करने पर चर्चा होगी: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
Nov 02, 2023, 5:58 PM IST

दिल्ली में 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता

'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता के कारण आज दिल्ली में दृश्यता कम हो गई। वीडियो अक्षरधाम मंदिर के पास का है।
Nov 02, 2023, 4:53 PM IST

छत्तीसगढ़ सीएम का बीजेपी पर हमला

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "भाजपा को हार का डर है इसलिए वे धन का उपयोग करेंगे। ED आए छापा डाले कोई समस्या नहीं, कल CRPF को भी स्पेशल प्लेन से लाया गया। बड़े-बड़े बक्से आए। निर्वाचन आयोग से मेरा इतना आग्रह है कि चाहें ED की गाड़ी जाए या अधिकारियों की गाड़ी जाए, सबकुछ चेक करना चाहिए। अब आशंका यही है कि धन-बल का उपयोग करके वे(भाजपा) चुनाव जीतना चाहेंगे..."
Nov 02, 2023, 4:52 PM IST

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की बेटी को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में अपनी रैली के दौरान एक पेंटिंग लेकर आई एक लड़की की सराहना की और धन्यवाद दिया।
Nov 02, 2023, 4:50 PM IST

मध्य प्रदेश में केजरीवाल का रोड शो

मध्य प्रदेश: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सिंगरौली में रोड शो किया।
Nov 02, 2023, 4:22 PM IST

राजस्थान: BJP ने जारी की 58 उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Nov 02, 2023, 3:39 PM IST

संसद की आचार समिति की बैठक से वॉकआउट

दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीएसपी सांसद दानिश अली समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद की आचार समिति की बैठक से वॉकआउट किया। मोइत्रा अपने खिलाफ लगे 'कैश फॉर क्वेरी' आरोप के सिलसिले में संसद की आचार समिति के सामने पेश हुईं।
Nov 02, 2023, 3:38 PM IST

दिल्ली में धुंध का साया, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'

दिल्ली में छाई हल्की धुंध, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में मापी गई।
Nov 02, 2023, 3:35 PM IST

प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

न्यूक्लिक केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आज उनकी पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले महीने उन्हें आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया था कि न्यूज पोर्टल न्यूज़क्लिक को चीन समर्थक प्रचार के लिए भारी धनराशि मिली थी।
Nov 02, 2023, 1:27 PM IST

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को ईडी का समन

ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे को पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया, पिछले हफ्ते ही ईडी ने की थी गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर रेड
Nov 02, 2023, 1:21 PM IST

साध्वी अनादि सरस्वती कांग्रेस में शामिल

साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह संधावा की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता
Nov 02, 2023, 11:00 AM IST

आचार समिति के सामने महुआ की पेशी

संसद पहुंचीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कैश फॉर क्वेरी मामले में संसद की आचार समिति के सामने होंगी पेश
Nov 02, 2023, 10:45 AM IST

सिंगरौली में रोड शो करेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे
Nov 02, 2023, 10:16 AM IST

ED के सामने आज पेश नहीं होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
Nov 02, 2023, 9:29 AM IST

सीएम केजरीवाल ने ED के समन का दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब देते हुए कहा कि, "समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।''
Nov 02, 2023, 8:43 AM IST

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के आवास पर ED की छापेमारी

सीएम केजरीवाल के ईडी के सामने पेश होने से पहले दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।
Nov 02, 2023, 8:40 AM IST

शराब घोटाले मामला: ED के सामने पेश होंगे CM केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+