Breaking News LIVE Today: मुंबई की गोमती भवन इमारत में लगी भीषण आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

Breaking news in hindi: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है और हवा की कैटेगरी अभी भी 'बहुत खराब' बनी हुई है। वहीं, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और काउंटिंग से पहले हर प्रत्याशी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में 11 रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात मिचौंग 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, जिसे लेकर कई राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट, पढ़ें यहां।

breaking news in hindi

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Dec 02, 2023, 11:22 PM IST

मुंबई की गोमती भवन इमारत में लगी भीषण आग

मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल 2 की आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित है।
Dec 02, 2023, 7:42 PM IST

तमिलनाडु-पुडुचेरी में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश

चेन्नई मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की।
Dec 02, 2023, 1:24 PM IST

कमलनाथ के समर्थन में पोस्टर

चुनाव नतीजों से पहले ही मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कमलनाथ के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा- 'जनता का देने साथ, फिर आ रहे हैं कमलनाथ'
Dec 02, 2023, 12:47 PM IST

सर्वदलीय बैठक जारी

शीतकालीन सत्र से पहले संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक जारी, 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जारी रहेगा संसद का शीतकालीन सत्र
Dec 02, 2023, 12:45 PM IST

सीएम योगी ने की राम मंदिर में पूजा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने अयोध्या में राम लला मंदिर में की पूजा-अर्चना
Dec 02, 2023, 12:42 PM IST

पुडुचेरी, कराईकल और यनम में कॉलेज बंद

'चक्रवात 'मिचौंग' के मद्देनजर 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
Dec 02, 2023, 12:41 PM IST

राजस्थान में बीएसपी का बड़ा एक्शन

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी नेता सुमित सिंह जहाजी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निकाला
Dec 02, 2023, 12:39 PM IST

श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का सीएम योगी ने किया दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया दौरा
Dec 02, 2023, 12:26 PM IST

रेवंत रेड्डी के समर्थन में नारेबाजी

चुनाव नतीजों से पहले ही तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, रेवंत रेड्डी के सामने लगाए 'सीएम-सीएम' के नारे
Dec 02, 2023, 11:20 AM IST

18 फ्लाइट्स डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे के बीच जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर डायवर्ट की गईं 18 फ्लाइट्स
Dec 02, 2023, 9:20 AM IST

लद्दाख में भूकंप के झटके

लद्दाख में सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.4 तीव्रता
Dec 02, 2023, 8:57 AM IST

स्पा सेंटर में देह व्यापार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित आदित्य मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार रात को छापा मारकर यहां से 44 महिलाओं और 21 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।
Dec 02, 2023, 8:55 AM IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण अभी भी जारी है और हवा की कैटेगरी बहुत खराब स्तर पर है। दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण ने दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+