किसके हिस्से में आएगी कंपोजर वाजिद खान की करोड़ों की संपत्ति? विवाद सुलझने पर पत्नी ने किया खुलासा

मुंबई: बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी दुखभरा रहा, जहां ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे दिग्गज एक्टर्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री को भी एक बड़ा झटका लगा था, जहां जाने-माने म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का भी निधन हो गया। इसके बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी ने भी ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब पूरे मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है।

हाईकोर्ट ने फैसले से हैं खुश

हाईकोर्ट ने फैसले से हैं खुश

वाजिद खान की पत्नी ने संपत्ति को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने उनकी संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए कहा है। जिस वजह से उनके बच्चे ही पिता वाजिद की संपत्ति के हकदार होंगे। कमलरुख ने सोशल मीडिया पर इस आदेश की कॉपी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि आखिरकार न्याय का पहिया घूमने लगा है। हाईकोर्ट ने ये सुनिश्चित किया है कि वाजिद की सम्पत्ति सुरक्षित है और उनके परिवार से पूरा ब्योरा मांगा। ये उनके बच्चों के हक के लिए बड़ा कदम है। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया।

'संपत्ति बेच रहे थे परिवार वाले'

'संपत्ति बेच रहे थे परिवार वाले'

वाजिद के निधन के बाद कमलरुख ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पिता को खोने के बाद बच्चों के पास जो बचा था, उससे उन्हें दूर किया जा रहा है। साथ ही उनके ससुराल वाले वाजिद की संपत्ति को बेच रहे हैं। ऐसे में भविष्य में उनके बच्चों के पास कुछ भी नहीं बचेगा।

धर्म परिवर्तन का डालते थे दबाव

धर्म परिवर्तन का डालते थे दबाव

वहीं पिछले साल एक इंटरव्यू में कमलरुख ने बताया कि वाजिद खान ने 2014 में उनको तलाक देने की धमकी दी थी। साथ ही उनके परिवार वाले लगातार उनको धर्म बदलने को कह रहे थे, क्योंकि वो पारसी फैमिली से आती थीं। कमलरुख के मुताबिक उन्होंने तलाक की अर्जी डाली थी, लेकिन वो हुआ नहीं क्योंकि वाजिद वास्तव में परेशान थे। बिना तलाक उन्होंने 2014 से अलग रहने का फैसला किया और उनको इस बात का पश्चाताप भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+