लता की घर वापसी पर बोले दिलीप कुमार, बोले- मेरी 'छोटी बहन' ठीक हो गई

मुंबई। सुरकोकिला लता मंगेशकर पूरे 28 दिनों के बाद रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी हैं, उन्हें 11 नवंबर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लता के घर वापस लौटने की खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश हैं, हिंदी सिनेमा के महान नायक दिलीप कुमार ने लता मंगेशकर के अस्तपाल से डिस्चार्ज होने पर खुशी जताई है।

दिलीप कुमार, बोले-मेरी छोटी बहन ठीक हो गई

दिलीप कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ये जानकर बेहद उत्साहित हूं कि मेरी छोटी बहन लता अब अच्छा महसूस कर रही हैं और अब घर पर हैं, प्लीज अपना ध्यान रखो, दिलीप कुमार ने लता मंगेशकर के साथ तस्वीर भी शेयर की है. जिसमें दिलीप कुमार, सायरा बानो और लता मंगेशकर नजर आ रहे हैं।

लता मंगेशकर ने ट्वीट करके खुद का हाल बताया

मालूम हो कि अपने हेल्थ के बारे में लता मंगेशकर ने ट्वीट करके खुद लोगों को जानकारी दी है, लता ने ट्वीट किया और लिखा कि मैं 28 दिनों से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था और डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गई हूं। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान और माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। उन्होंने लोगों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

'मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं'

लता ने दूसरे ट्वीट में लिखा- मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं, यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है, आप सबकी मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं, ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे, बता दें कि कुछ समय पहले लता मंगेशकर का स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था, कुछ समय तक तो उनकी हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी, जिसके बाद से ही उनके प्रशंसक सलमाती की दुआएं मांग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+