Article 370: डोभाल के कश्मीर दौरे पर मुफ्ती का तंज- पिछली बार बिरयानी क्या इस बार हलीम?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को दूसरी बार राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंचे है, डोभाल श्रीनगर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की स्थिति पर NSA सुरक्षा बलों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे , डोभाल का यह दौरा जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले हुआ है, बता दें कि 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित हो जाएगा।

क्या इस बार मेन्यू में हलीम होगा?...

क्या इस बार मेन्यू में हलीम होगा?...

तो वहीं दूसरी ओर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अजीत डोभाल के जम्मू-कश्मीर दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले दौरे में फोटो सेशन के दौरान मेन्यू में बिरयानी थी तो क्या इस बार मेन्यू में हलीम होगा?

खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी

मालूम हो कि पिछले दौरे पर जब डोभाल कश्मीर गए थे तो स्थानीय लोगों के साथ खाना खाया था, स्थानीय लोगों के साथ उनके खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम पर भी साधा था निशाना

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम पर भी साधा था निशाना

महबूबा ने इससे पहले भी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी पर वार किया था, महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया था कि विडंबना यही है कि एक ऐसा फैसला जो जम्मू कश्मीर के 'विशेष हितों' को सुरक्षित करने के लिए लिया गया, उस फैसले पर हर जगह खुशी मनाई जा रही है, केवल उसी राज्य को छोड़कर और जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को फायदा होगा।

नजरबंद हैं महबूबा मुफ्ती

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती पिछले 5 अगस्त से श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद हैं और उनके कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+