घर पहुंचा शहीद का शव, ढाई साल के बेटे ने दी सलामी

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में हुए हमले के ठीक अगले दिन 19 सितंबर को नागौम में आतंकियों और से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पंजाब स्थित पठानकोट के मदन लाल शर्मा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार दोपहर उनके पैतृक आवास घरोटा पहुंचा।

indian

इस दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल था और हर कोई अपने लाल को आखिरी बार देखना चाहता था।

20 डोगरा यूनिट में थे हवलदार

20 डोगरा यूनिट में थे हवलदार

शर्मा 20 डोगरा यूनिट में हवलदार थे। वो अपने पीछे मां धर्मो देवी, पत्नी भावना शर्मा, पांच साल की बेटी श्वेता शर्मा और ढाई साल का बेटा कन्नव शर्मा को छोड़ गए हैं। बता दें कि 19 तारीख को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 आतंकी भी मार गिराए गए थे।

ये समय फर्ज निभाने का

ये समय फर्ज निभाने का

उनकी पत्नी भावना शर्मा ने नम आंखों से बताया कि उनके ढाई साल के बेटे कन्नव का मुंडन संस्कार परिवार इसी नवरात्र में कराना चाह रहा था। जब मदन लाल से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि वो अभी जहां तैनात हैं वहां बहुत तनाव है। यह समय फर्ज निभाने का है, बेटे का मुंडन बाद में कर लेंगे।

फरवरी में आना था घर

फरवरी में आना था घर

श्री शर्मा अपने तीन भाइयों और दो बहनों में में सबसे छोटे थे और उनके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। मदन लाल की पत्नी ने बताया कि वे जुलाई में ही घर आए थे। शर्मा ने आखिरी बार अपने परिवार से सोमवार को बात की थी। शर्मा फरवरी में घर आने वाले थे।

परिवार गुस्से में

परिवार गुस्से में

शर्मा की शहादत के बाद एक ओर जहां उनके परिवार को उन पर गर्व है वहीं सरकारी रवैया पसंद नहीं आ रहा है। शर्मा की मां धरमो देवी ने कहा कि 'सरकार हमारे बच्चों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। वो रोज मर रहे हैं और सरकार हमें 5 या 10 लाख रुपए दे रही है।'

नागौम में हुई थी मुठभेड़

नागौम में हुई थी मुठभेड़

गौरतलब है कि 18 सितंबर, रविवार को कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के अगले ही दिन 19 तारीख को आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 10 आतंकी मार गिराए गए थे और मदन लाल शर्मा शहीद हो गए थे।

कश्मीर में दी गई आखिरी सलामी

कश्मीर में दी गई आखिरी सलामी

शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास लाए जाने से पहले उन्हें कश्मीर में भी सेना के जवानों ने आखिरी सलामी दी थी।

अंतिम संस्कार का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+