कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत
बेंगलुरु। कर्नाटक में आज चुनावी प्रचार का आखिरी दिन है। गुरुवार शाम 4 बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। गुरुवार को सभी पार्टियों के दिग्गज नेता ने वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होने हैं। गुरुवार को जहां पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए लोगों को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला। आज बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण, अनंत कुमार, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान सहित भाजपा के 23 केंद्रीय मंत्री कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और रैलियों करने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बादामी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इसके बाद बेंगलुरु में अमित शाह दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दूसरे दिन भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सुबह बेंगलुरु के चिक्कापेठ मे रोड शो किया। इसके बाद वह मैसूर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भी गुरुवार को रैलियों को संबोधित करेंगे। योगी की आज दो रैलियां और एक रोड शो है।
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह भी आज कर्नाटक के हब्बल में रोड-शो किया। रमन सिंह दो और जगहों मल्लेश्वरा और राजाजीनगर में भी रोड-शो करेंगे। डॉ. रमन सिंह के तीनों भाजपा के प्रवक्ता और स्टार प्रचारक संबित पात्रा कर्नाटक के हुबली जिले में ही तीन स्थानों पर आज रोड-शो करेंगे। वे हुबली धारवाड़ पूर्व, पश्चिम और सेंट्रल हुबली इलाके में रोड-शो करेंगे।
राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 223 पर 12 मई को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications