PAN-आधार को लिंक करने की कल है आखिरी तारीख, नहीं कर पाएं तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां

नई दिल्ली। आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक है, अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है तो बिना देर किए ही जल्दी से निपटा लें, वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि आधार को पैन से लिंक करवाने की आखिरी तारीख 30 जून है, यानि कल आधार-पैन लिंक करने का आखिरी मौका है आपके पास। अगर कल का दिन भी आप चूक गए तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

 आधार-पैन लिंक करने की आखिरी तारीख

आधार-पैन लिंक करने की आखिरी तारीख

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी सीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है, जो कि कल खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि ये चौथी बार था जब सीबीडीटी ने आधार से पैन को लिंक करने की तारीख को बढ़ाया था। ऐसे में अगर आप कल का मौका चूक गए तो आप की परेशानी बढ़नी तय हैं, क्योंकि आधार को पैन कार्ड से लिंक किए बिना आप ऑनलाइन रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे।

 चूक गए मौका तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां

चूक गए मौका तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां

अगर आप आधार को पैन से लिंक करने का आखिरी मौका चूक गए तो आपकी परेशानी बढ़नी तय है। अगर आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो आप ऑनलाइन ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं आपका टैक्स रिफंड फंस सकता है। ऐसे में किसी भी मुश्किल से बचने के लिए अपने पैन को घर बैठे-बैठे इस तरह से आधार से लिंक करें।

ऐसे कर सकते हैं आधार और पैन को लिंक

ऐसे कर सकते हैं आधार और पैन को लिंक

आधार को पैन से लिंक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे ही अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर बाईं तरफ दिए गए लाल रंग के Link Aadhaar पर क्लिक करें।
  • अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो रजिस्ट्रेशन कराएं।
    इके बाद बेवसाइट के ऊपर ब्लू स्ट्रिप में प्रोफाइल सेटिंग का चुनाव करें और आधार कार्ड लिंक का विकल्प चुनें।
  • अपना आधार नंबर , पैन नंबर और कैप्चा कोड भरें और लिंक आधार पर क्लिक करें। आपके पास एक ओटीपी आएगा । इसके बाद आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा।
 मोबाइल से एक SMS भेजकर करें लिंक

मोबाइल से एक SMS भेजकर करें लिंक

आप अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज भेजकर भी अपना आधार पैन से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल के जरिए लिंक-आप एसएमएस बेस्‍ड सर्विस का इस्‍तेमाल करना होगा। आप अपने मोबाइल फोन से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+