अब हाफिज सईद के बेटे से मिल रही है आतंकियों को ट्रेनिंग

उधमपुर। अभी तक लश्‍कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद का नाम भारत के खिलाफ युद्ध जारी रखने में आता था। लेकिन जम्‍मू के उधमपुर में हुए आतंकी हमले के बाद अब उसके बेटे के भी आतंकवाद की दुनिया में सक्रिय होने की खबरें हैं। इस आतंकी हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्‍मद नावेद उर्फ उस्‍मान खान उर्फ कासिम खान से पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला है।

Kasim-Khan

कासिम ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं और इनमें से ही एक खुलासा हाफिज सईद से जुड़ा हुआ है। उसने बताया है कि हाफिज सईद के बेटे और लश्‍कर के ऑपरेशन कमांडर तल्‍ला हाफिज ने उसे ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग के दौरान तल्‍ला ने ही उसे भारत के खिलाफ भड़काया था। सिर्फ इतना ही उधमपुर हमले के दौरान जो दूसरा आतंकी नोमान मारा गया है वह हाफिज सईद का सिक्‍योरिटी गार्ड था।

तल्‍ला हाफिज ने कासिम से कहा था कि कश्‍मीर में मुसलमानों पर जुल्‍म हो रहा है और यहां पर वे जरा भी सुरक्षित नहीं है। तल्‍ला ने उसे एके-47 से लेकर कई ऑटोमैटिक हथियार चलाने और ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। साथ ही उसे बारुदी सुरंग बिछाना भी सिखाया था।

उत्तरी कश्मीर से भारत में घुसे नावेद ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह एलओसी पार कर नॉर्थ कश्मीर से भारतीय इलाके में घुसा। जहां उसकी मुलाकात बताए गए लश्कर के एक कमांडर से हुई। कुछ दिन वह नॉर्थ कश्मीर में ही नोमान के साथ एक गुफा में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+