बेखौफ लुटेरों ने 2 पुलिसकर्मियों को मारी गोली, मौत, 20 लाख रुपए का मुआवजा

यूपी की जनता का न्याय मांगने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। पहले तो गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाई-वे को जाम कर दिया और उसके बाद आस-पास से गुजरने वाली गाडि़यों बसों के शीशे भी तोड़ दिए। कई गाडि़यों में आगजनी करने की भी कोशिश की गई। मौके पर पहुंची हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करने की योजना बना रही है।
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में दो सिपाहियों की हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। पथराव में डीआईजी विजय सिंह मीणा का पत्थर लगने से सिर फट गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिपाहियों के घरवाले एसओ रामगढ़ थाना पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं। हत्या के बाद यहां पथराव, आगजनी, हाईवे जाम और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। प्रभारी एसपी राकेश पांडे (एएसपी) पर उत्पीड़न का आरोप लगा, सस्पेंड करने की मांग।
परिक्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने बताया था कि रामगढ़ थाने में तैनात सिपाही प्रताप सिंह और गिरिराज किशोर गुर्जर कल रात साठ फुटा रोड पर गश्त कर रहे थे। इलाके में कुछ बदमाशों ने लूटपाट की थी और पीड़ित व्यक्ति सिपाहियों के पास शिकायत लेकर आया था।












Click it and Unblock the Notifications