लांसेट इंडिया टास्क फोर्स की सलाह-कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सभी समारोहों पर लगे 2 महीने तक की रोक

नई दिल्ली, अप्रैल 17: देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, अप्रैल के तीसरे सप्ताह के बाद से मई के महीने तक कोविड-19 का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। लांसेट कोविड-19 कमीशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना के दूसरी लहर की वजह से रोजाना मरने वाले लोगों की संख्या 1750 तक पहुंच सकती है। यह रिपोर्ट लांसेट कोविड-19 कमीशन के इंडिया टास्क फोर्स के सदस्यों ने तैयार की है।

Lancets India Task Force recommends 2 month ban on all gatherings to contain spread of Covid 19

इस रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने यह सलाह दी है कि सरकार को 10 या उससे अधिक लोगों के मिलने जुलने के इंडोर समारोह पर अगले 2 महीने के लिए रोक लगा देनी चाहिए। यह उपाय भारत में संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इंडिया टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना के बढ़े मामलों के लिए धार्मिक, राजनीतिक घटनाओं (राज्य चुनाव), और सामाजिक समारोहों (शादियों, खेल आयोजन) को भी जिम्मेदार ठहराया है।

इंडिया टास्क फोर्स के सदस्यों के सुझाव में हालांकि राष्ट्रीय या स्टेट लॉकडाउन का सुझाव नहीं दिया गया है। टास्क फोर्स ने बल्कि स्थानीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से लॉक डाउन करने या नाइट कर्फ्यू की योजना का विरोध किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और दूसरी लहर देश के कुछ हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है। इंडिया टास्क फोर्स ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जारी चुनाव प्रचार को भी जिम्मेदार माना है।

रिपोर्ट में यह सुझाव भी दिया गया है कि किन उपायों से कोरोनावायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से काबू किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेगुलर हेल्थ सर्विस को इस अवधि में भी रोका नहीं जाना चाहिए अन्यथा संकट और बढ़ सकता है। इंडिया टास्क फोर्स का कहना है कि अब समय आ गया है कि समुदाय इन मामलों को ट्रेस करने और अलग करने में मदद करे। उन्होंने स्थानीय रूप से प्रबंधित अनुरेखण, परीक्षण और अलग-थलग करने के प्रयासों की सिफारिश की है और पूरे देश में समान रूप से स्केलिंग करने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+