लालू की भाजपा को चुनौती- हिम्मत है तो आरक्षण समाप्त करके दिखाओ
पटना (मुकुंद सिंह)। आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रुख पर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बनाए, देश के 80 फीसदी दलित और पिछड़े इनका मुंहतोड़ जवाब देंगे। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज आरएसएसऔर भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आरक्षण समाप्त कर के दिखाओ।
पढ़ें- बिहार की काबलियत के सामने ये आंकड़े अफसोसनाक हैं
उन्होंने यह कॉमेंट सोशल साइट ‘फेसबुक' के अपने वॉल पर तथा ट्वीट कर उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखा, "मैं डरपोक भाजपाइयों को चुनौती देता हूं कि तुम आरक्षण खत्म करने को कहते हो, हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ाएंगे। माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाओ। किसकी कितनी ताकत है, पता चल जाएगा।"
वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि लालू गली-गली में मिट जाएगा परंतु मुट्ठी भर अभिजात्यों का एजेंडा बहुसंख्यक बहुजनों पर लागू नहीं होने देगा।लालू यहीं नहींअपना कॉमेंट रोके। उन्होंने ट्वीट किया कि आरएसएस व भाजपा आरक्षण खत्म करने के लिए कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले, देश के 80 प्रतिशत दलित व पिछड़ा इनका मुंहतोड़ करारा जवाब देगा।
लालू ने दलितों और पिछड़ों को एकजुट होकर भाजपा और आरएसएस के ‘डिजायन' को समझने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा आपका साथ लेकर ही आपको बांट देंगे, फिर लकीर पीटते रहना।वही इस मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अभी आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं फिर आपसे आरक्षण के आधार पर मिली शिक्षा, नौकरी एवं सबकुछ छीन लेंगे।
राजद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए लिखा, "लोकसभा चुनाव में खुद को पिछड़ा बता कर वोट ठगने वाला, तथाकथित चाय बेचने वाला, हाल ही पिछड़ा बना मोदी बताए कि वो अपने ‘आका' मोहन भागवत के कहने पर आरक्षण खत्म करेंगे या नहीं?"
गौरतलब है कि लालू प्रसाद इन दिनों सोशल साइट पर काफी सक्रिय हैं और विपक्षियों पर निशाना साधने के लिए सोशल साइट के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications