बीजेपी के 'विकास' पर लालू का तंज, जो पैदा नहीं हुआ वो मरेगा क्या?

आपको बता दें कि ट्विटर के एक प्रयोगकर्ता ने लालू से भाजपा के खिलाफ चलाए जा रहे एक 'हैशटैग' को रीट्वीट करने का अनुरोध किया था।

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले विकास की चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में अपनी चुनावी सभाओं के दौरा 'विकास पागल हो गया है' का नारा दे चुके हैं। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी सरकार के 'विकास' के नारे पर तंज कसा है। लालू ने ट्विटर पर लिखा कि जो (विकास) पैदा ही नहीं हुआ वह मरेगा क्या? लालू प्रसाद ने ट्विटर के एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "जो पैदा ही नहीं हुआ है, वह मरेगा क्या, इसलिए किसका 'दुख' (आरआईपी)।'

बीजेपी के 'विकास' पर लालू का तंज, जो पैदा नहीं हुआ वो मरेगा क्या

आपको बता दें कि ट्विटर के एक यूजर ने लालू से भाजपा के खिलाफ चलाए जा रहे एक 'हैशटैग' को रीट्वीट करने का अनुरोध किया था। लालू ने प्रयोगकर्ता की बात तो मानी ही, साथ ही अपनी तरफ से इस कटाक्ष पर एक पंक्ति और जोड़ दी।

गौरतलब है कि भाजपा के 'विकास' को लेकर विपक्ष 'विकास पागल हो गया है' के साथ सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साध रहा है। लालू प्रसाद भी सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारेाह में शामिल हुये। इसके बाद पीएम मोकामा पहुंचे जहां उन्होंने 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस दिवाली पर बिहार को 3750 करोड़ रुपये की सौगात मिल रही है। मोकामा से पहले पीएम मोदी ने पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा- 'देश की सर्वोच्च 20 यूनिवर्सिटीज के लिए 10000 करोड़ रुपये का फंड दिया जायेगा। यह फंड अगले 5 साल में दिए जायेंगे। इन विश्वविद्यालयों का चुनाव प्रदर्शन के आधार पर होगा। साथ ही इन 20 यूनिवर्सिटीज को सरकारी हस्तक्षेप से आजादी मिलेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+