'हमें बीजेपी को हटाना है और देश को बचाना है', सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू-नीतीश

नई दिल्ली, 25 सितंबर: बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार अब विपक्ष को एक साथ लाने की जुगत में लगे हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एक जाजम पर लाने के प्रयास में अपना कदम बढ़ा चुके हैं।रविवार को जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो की रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी एकता पर जोर दिया। वहीं अब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव संग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवासा पहुंचे।

Lalu Yadav and Nitish Kumar

दिल्ली दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों नेता कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचे। यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने दोनों नेताओं ने हाथ ऊपर कर एकता और एकजुटता का संदेश दिया। संयुक्त प्रेस वार्ता में बिहार CM नीतीश कुमार बताया कि हमने सोनिया जी से बात की, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना। उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है इसके बाद आगे की बात होगी।

वहीं RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें बीजेपी को हटाना है और देश को बचाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा, जिस तरह से हमने बिहार में बीजेपी को हटाया था। हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है। दरअसल, जेडीयू नेता नीतीश कुमार इन दिनों बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को एक साथ लेने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+