लालू ने जेडीयू का समर्थन इसलिए किया ताकि मीसा को MLC बनवा सकें: मोदी

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में जद (यू) की सरकार अल्पमत है। जद (यू) के कई विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग किया। पुलिस महानिदेशक पद से अभयानंद को हटाए जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था के लिए केवल डीजीपी ही जिम्मेवार नहीं होते हैं।
उन्होंने विधि व्यवस्था के गिरते हालत के लिए कमजोर सरकार को पूरी तरह जिम्मेवार बताते हुए कहा कि अपराधियों को यह मालूम है कि बिहार में कमजोर सरकार है। मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को राज्यपाल से समय मांगकर बिहार में जद (यू) की सरकार को समर्थन देने का पत्र सौंप देना चाहिए। मोदी ने कहा कि लालू अपनी पुत्री मीसा को विधान पार्षद (एमएलसी) बनवाने के लिए जद (यू) का समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications