लालू को बंगले का लालच, टेंशन में राबड़ी और मीसा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने दोनों बेटों को मंत्री बनवा चुके आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को अब दिल्ली में बंगले का लालच सता रहा है। और इसके चलते पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती का टेंशन बढ़ गया है। जी हां ना चाहते हुए भी लालू उन्हें राज्य सभा भेजने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लालू ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि उनकी बेटी और पत्नी को दिल्ली में बंगला मिल जाए और फिर वो दिल्ली में अपनी राजनीतिक गतिविधि तेज कर सकें।

आरजेडी के सूत्रों से पता चला है कि राबड़ी और मीसा बिहार के उम्मीदवार बनाए जाने की संभावित है। विधानसभा चुनाव में 80 सीटें हासिल करने वाली आरजेडी दो और वोट के जरिए इन दोनों का चयन आसानी से करवा सकती है। चुनाव जीतने के लिए हर उम्मीदवार को 41 वोटों की जरूरत होती है।
राज्यसभा में खाली हो रही हैं पांच सीटें
जेडीयू सांसदों के रिटायर होने पर जुलाई 2016 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो जाएंगी। आरजेडी के सूत्रों का कहना है कि 'लालू ने अक्सर कहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर और नीतीश कुमार राज्य स्तर पर काम करेंगे। राबड़ी और मीसा का नामांकन राजधानी में घर पाने के लिए उनका पहला कदम होगा।' साथ ही तीन बार मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी को सांसद के तौर पर बड़ा घर मिलने की भी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications