'नंदगांव' में चैन की बांसुरी बजाते दिखे तेज प्रताप, बीवी ऐश्वर्या ने दायर किया है घरेलू हिंसा का मुकदमा

नई दिल्ली। इन दिनों राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के झगड़े की खबर जहां सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर लालू के लाल तेज को इन सारी बातों से कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है, तभी तो वो इन सब विवादों से बहुत दूर शुक्रवार को नंदगांव पहुंच गए और वहां जाकर वो अपने अभिन्न मित्र लक्ष्मण शर्मा के साथ चैन की बंसी बजाते नजर आए।

पटना परिवार न्यायालय

पटना परिवार न्यायालय

गौरतलब है कि पटना परिवार न्यायालय ने 24 दिसंबर को तेज प्रताप यादव का ऐश्वर्या से तलाक मंजूर करते हुए ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता के रूप में 24 हजार रुपये हर महीने और 2 लाख रुपये के साथ ऐश्वर्या को मुकदमा लड़ने के लिए खर्चा देने का निर्णय सुनाया है।

 ब्रज की यात्रा पर तेज प्रताप यादव

ब्रज की यात्रा पर तेज प्रताप यादव

कोर्ट के इस फैसले के बाद तेज प्रताप यादव ब्रज की ओर प्रस्थान कर दिए, तेज के नंदगांव में रहने पर उनके मित्र लक्ष्मण राव ने मीडिया से कहा कि नंदगांव से तो तेज और उनके परिवार का रिश्ता काफी पुराना है, जब कभी भी तेज को शांति की तलाश होती है तो वो यहां चले आते हैं, उनको यहां आकर आत्मशांति मिलती है।

 ऐश्वर्या राय ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

ऐश्वर्या राय ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

मालूम हो कि तेज की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपने पति तेज प्रताप यादव, सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर मारपीट करके घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है, तो वहीं उनकी सास और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने काउंटर अटैक करते हुए कहा है कि उन्हें अपनी बहू से जान का खतरा है। फिलहाल दोनों के ही परिवार में इस वक्त काफी टेंशन चल रही है।

चंद्रिका राय ने कहा कि तेज प्रताप एक पागल लड़का है...

चंद्रिका राय ने कहा कि तेज प्रताप एक पागल लड़का है...

ऐश्वर्या को घर से धक्के देकर बाहर निकाले जाने पर उनके पिता चंद्रिका राय ने कहा कि जिस तरह से लालू परिवार ने उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया है उसका वह अब करारा जवाब देंगे। हम राजनीतिक लड़ाई तो लडेंगे ही, राबड़ी देवी को एक्सपोज भी करेंगे। जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती है, वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी, चंद्रिका राय ने कहा कि तेज प्रताप एक पागल लड़का है, जिसने मेरी बेटी की जिंदगी खराब की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+