पत्नी ऐश्वर्या से तलाक पर तेज प्रताप ने कहा, 'अब और घुट-घुट कर नहीं जीना चाहता'

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक ले रहे हैं। तेज प्रताप ने सामने आकर कहा कि वो घुट-घुट कर अब और नहीं जीना चाहते।

नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक ले रहे हैं। तेज प्रताप ने सामने आकर कहा कि वो घुट-घुट कर अब और नहीं जीना चाहते। कोर्ट में तलाक की अर्जी के डालने के बाद तेज प्रताप मीडिया के सामने आए और कहा कि वो अब और घुट-घुट कर नहीं जीना चाहते, इसलिए पत्नी ऐश्वर्या से तलाक ले रहे हैं। कोर्ट ने तेज प्रताप की अर्जी के लिए 29 नवंबर सुनवाई की तारीख तय की है।

Tej Pratap Yadav

कोर्ट में तलाक की अर्जी डालने के बाद तेज प्रताप शनिवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि ये सच है कि उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। 'ये सच है की की अर्जी डाली है। घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं।'

ये भी पढ़ें: जेडीयू ने जताई आशंका, लालू यादव को जेल से भगाने की रची जा सकती है साजिश

इसी साल 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी धूमधाम से हुई थी। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को देखकर अपनी बहू के रूप में पसंद किया था। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री व राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी है। वहीं तेज प्रताप ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है।

शादी के पांच महीने बाद ही तलाक की अर्जी ने सभी को चौंका दिया है। तेजप्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। अपनी याचिका में तेज प्रताप ने कहा है कि वो ऐश्‍वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं। ज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिन्‍दु मैरेज एक्‍ट के तहत अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दे दी है, जिसपर 29 नवंबर को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें: लालू यादव और परिवार पर आयकर विभाग का शिकंजा, जब्त हो सकती है 129 करोड़ की बेनामी संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+