झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, दायर की जमानत याचिका

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। लालू यादव ने खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत मंजूर करने की कोर्ट से मांग की है। इसके पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया था।

Lalu prasad yadav moves supreme court seeking bail in fodder scam

लालू प्रसाद यादव ने याचिका में अपनी बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया है। लालू यादव को देवघर, दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाया था। लालू यादव इस वक्त रांची के रिम्स अस्पताल में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके पहले उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जहां कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष अदालत में रखा था। लालू यादव की तरफ से कहा गया था कि ये किसी तरह की साजिश नहीं है और उनको जमानत मिलनी चाहिए।

जबकि सीबीआई ने लालू की याचिका का विरोध किया था। सीबीआई की तरफ से कहा गया था कि इस मामले में वे मुख्य आरोपी हैं। मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने सरकारी खजाना लूटने दिया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की याचिका को खारिज कर दिया था।

झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में तीन बातों को आधार बनाया गया था। एक कि पहले भी उनको जमानत मिल चुकी है और इस मामले में अन्य लोगों को भी जमानत मिली है। दूसरा, लालू यादव के मेडिकल ग्राउंड को आधार बनाया गया था, इसके अलावा बढ़ती उम्र का भी हवाला दिया गया था। इसके पहले, 6 हफ्ते के लिए लालू यादव की जमानत मंजूर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+