लालू ने नीतीश पर बोला तीखा हमला, ट्वीट कर कही बड़ी बात
Recommended Video
नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार सरकार पर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके तीखा हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके भाजपा और जदयू के गठंबधन पर तंज कसते हुए कहा कि एक गिरगिटिया, दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया। इससे पहले शनिवार को एक ट्वीट करके नीतीश सरकार पर हमाल करते हुए लालू ने जमकर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि विकास की रेस में बिहार सबसे पीछे है, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बिहार फिसड्डी है।

ट्वीट कर साधा निशाना
लालू ने ट्वीट करके लिखा कि नीति आयोग और केंद्र सरकार ने नीतीश के कुशासन को पूरे देश मे फिसड्डी साबित करते हुए ज़ीरो बट्टा अंडा दिया है। तनिक उनसे भी चेक कर लो अपने 15 साल का हिसाब। करिएगा या ख़ाली पोस्टर मे ही फड़फड़ाइयेगा? जब पंख ना हो तो उड़ने की ज़िद नहीं करते। बेकार गिर पड़ घायल हो जाएँगे,क्या फ़ायदा। इसके साथ ही लालू ने नारा दिया था कि दो हजार बीस, हटाओ नीतीश। इससे पहले मीसा भारती ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था।
मीसा भारती ने भी बोला था हमला
मीसा भारती ने ट्वीट करके लिखा था कि नीतीश जी को 15 साल बाद भूत सता रहा है! जब ज़मीन खिसक रही है तो मिट्टी की याद आ रही है!ध्यान भटकाने के लिए अब वे कौन सा बचकाना पैंतरा नहीं अपनाएँगे?यह भूत 15 साल पुराना नहीं, सम्भव है उन बच्चियों का हो जिन्हें बिहार में विभिन्न शेल्टर होम में बलात्कार कर मार गायब कर दिया गया! बता दें कि बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में तमाम सियासी दल एक दूसरे के खिलाफ लगातार हमलावर हैं।
इसी साल होना है चुनाव
गौरतलब है कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड की तरह बीजेपी को हराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) राज्य में अपने पुराने सहयोगी के साथ दोबारा जाने के लिए तैयार है। इसका अनुमान आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि सभी गैर-बीजेपी दलों के लिए यह महत्वपूर्ण है, चाहे वह कोई भी हो, नीतीश कुमार या कोई भी ए, बी, सी, डी अच्छा या बुरा, बीजेपी के खिलाफ एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए किसी से भी हाथ मिलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications