लालू ने की शिफ्टिंग की तैयारी, अब स्व. नरसिम्‍हा राव के बंगले की बारी

नई दिल्ली। राजधानी के 363 वीआईपी बंगलों को खाली करवा लिया गया है। इनमें से एक बंगला राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का भी है। लालू यादव जल्द ही बंगला खाली कर अपने दोस्त बांका के राजद सांसद जयप्रकाश नरायण यादव के निवास में शिफ्ट करेंगे। सरकारी बंगला लालू और अन्य को 31 अक्टूबर तक खाली करने का वक्त दिया गया था। मगर तय वक्त पर किसी ने भी बंगला खाली नहीं किया।

lalu yadav

केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद के बंगला खाली करने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी थी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने बताया कि अगले साल फरवरी तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिम्‍हा राव का बंगला भी खाली करवा लिया जाएगा। इस बंगले में उनके बेटे रह रहे हैं। हालांकि पवन कुमार बंसल, ए. राजा, दयानिधि मारन, एसएम कृष्णा, मुकुल वासनिक, सीपी जोशी और मुकुल रॉय ने सरकारी बंगला खाली कर दिया। ।

सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने बंगले खाली कराने की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इस जानकारी पर सुप्रीम कोर्ट ने संतोष जताया। चीफ जस्टिस एचएल दत्तू और जस्टिस एके सीकरी ने कहा, 'यह बहुत खराब स्थिति नहीं है। इक्का-दुक्का मामले हैं। एक या दो बंगलों के लिए हम अपना समय बरबाद नहीं करेंगे। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+