लालू आगइलें बाहर, नीतीश गइलें, बिहार अब होई हमार

Lalu Prasad Yadav
[अजय मोहन] बिहार के पूर्व मुख्यंमत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही हमने पटना में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शांतनु सिंह को फोन किया, उधर से आवाज आयी, "लालू आगइलें बाहर, नीतीश गइलें, बिहार अब होई हमार"। शांतनु ने आगे हिन्दी में कहा, "लालू जी के बाहर आने से राजद के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। और हम सब मिलकर नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और आप देख लीजियेगा कि अगले चुनाव में बिहार हमारा ही होगा।"

यह एक आम राजद कार्यकर्ता के शब्द थे। लालू यादव की जमानत की खबर सुनते ही जिसका मनोबल कई गुना बढ़ गया। खुशी की लहर पूरी पार्टी में है। ऐसे में लालू यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जज़्बा देखने वाला है। मीडिया से बातचीत में राबड़ी ने कहा कि अब बिहार की सूरत बदलने वाली है। नीतीश कुमार की सरकार को हम उखाड़ फेकेंगे, उसके लिये चाहे हमें वाम दलों की मदद ही क्यों न लेनी पड़े।

कल तक जदयू को अपना सीधा प्रतिद्वन्द्वी मानने वाली राबड़ी को भाजपा भी बड़े खतरे के रूप में नजर आ रही है। हालांकि यह चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा की जीत के चलते है। राबड़ी ने कहा कि हमारी सीधी जंग भारतीय जनता पार्टी से होगी। पार्टी पूरी तहर मजबूत है और अब लालू यादव के आने के बाद और मजबूत होगी।

अगर लालू जेल से बाहर होते, तो मोदी गांधी मैदान में रैली नहीं कर पाते: राबड़ी

राबड़ी ने मोदी को ललकारा

राबड़ी ने कहा कि लालू जी के जेल से बाहर आने के बाद भाजपा का कोई बड़ा नेता बिहार में कुछ नहीं कर पायेगा। नरेंद्र मोदी पर सवाल पर राबड़ी ने कहा, "अगर लालू जी जेल में नहीं होते, तो मोदी गांधी मैदान में रैली नहीं कर पाते।" राबड़ी ने आगे कहा कि बिहार की जनता हमारे साथ है और लोकसभा चुनाव में हम अपना दम दिखा देंगे।

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक

पटना के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार व पत्रिका अराउंड दि इंडिया के संपादक राजेश आनंद का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि जिस डाल पर नीतीश कुमार बैठे हैं, उस पर नरेंद्र मोदी ने कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। ऊपर से राम विलास पासवान निरंतर उस डाल को नीचे खींचते रहते हैं। अब लालू यादव भी जेल से बाहर आते ही निश्च‍ित तौर पर उस डाल पर कुल्हाड़ी मारेंगे। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि लालू के बाहर आने पर नीतीश को फर्क जरूर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+