लालू यादव का तंज, 'जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू, गजबे बा...'
चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर इशारों-इशारों में तंज कसा है।
Recommended Video

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ राफेल विमानों के सौदे को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के राफेल डील को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रखा है। अब चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर इशारों-इशारों में तंज कसा है। लालू यादव ने बिना पीएम मोदी का नाम लिए भोजपुरी भाषा में और व्यगांत्मक लहजे में उनके ऊपर हमला बोला है।

लालू यादव ने क्या लिखा?
राफेल डील को लेकर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू....ऊ भी मिसाइल से लैस, गजबे बा....'। आपको बता दें कि इससे पहले भी लालू यादव राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं। इस मामले के सामने आने पर लालू ने ट्वीट किया था, 'मित्रों, राफेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूंजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??'

पीएम मोदी पर राहुल का हमला जारी
इससे पहले सोमवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने भी राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति भारत के पीएम को चोर कहते हैं, नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर ओलांद उनको चोर क्यों कह रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से राफेल मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग की थी लेकिन पीएम मोदी ने इसका भी आदेश नहीं दिया।

फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर घमासान
गौरतलब है कि राफेल डील को लेकर भाजपा और पीएम मोदी इन दिनों घिरे हुए हैं। इस मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान से सियासी घमासान छिड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने राफेल डील के लिए अंबानी की कपंनी का नाम आगे किया था, जिसके बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, भाजपा कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कह रही है कि इस सौदे में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications