बोले लालू मोदी नहीं असली चाय वाला तो मैं हूं

लालू ने कहा कि वे तो नकली चाय वाले हैं, असली चाय वाला तो मैं हूं। पटना में मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि वे बचपन में चाय और बिस्कुट बेचा करते थे और उनके भाई की दुकान आज भी है।
उन्होंने कहा कि चाय दुकान में वे खुद रहते थे और चाय बनाकर लोगों को पिलाते थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार मोदी के दावे को खोखला बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी खुद को चाय वाला बताते हैं परंतु हकीकत में उन्होंने चाय कभी नहीं बेची है। उन्होंने तो खून बेचा है, मोदी तो खून का सौदागर है।
उन्होंने कहा कि लोग नहीं जानते हैं कि असल में मैंने न केवल चाय बनाकर बेचा है बल्कि वहां बिस्कुट भी बेचा है। बिस्कुट के विभिन्न प्रकारों को बताते हुए उन्होंने कहा कि असली चाय वाला तो मैं हूं।












Click it and Unblock the Notifications