ललिता कुमारमंगलम को मिली महिला आयोग की जिम्मेदारी, बनीं नई अध्यक्ष
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष होंगी। उनकी नियुक्ति पर मुहर लग चुकी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस बात की जानकारी दी।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेनका गांधी ने आयोग में राजनीतिक नियुक्ति से इन्कार किया था। कुमार मंगलम की नियु्क्ति के बाद मेनका ने कहा कि वो उन्हें अचछे से जानती है। वो एक मजबूत महिला है। मेनका गांधी ने विश्वास दिलाया कि कुमारमंगलम के आने से महिला आयोग को लाभ मिलेगा।
कौन है ललिता कुमारमंगलम
तमिलनाडु की रहने वाली ललिता कुमारमंगलम प्रकृति नामक एनजीओ चलाती हैं। उनके पिता मोहन कुमारमंगलम पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और बाद में कांग्रेस के सदस्य रहे थे। वह पांडिचेरी से लोकसभा सांसद भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications