अब यूके की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस करेंगे ललित मोदी
राहुल गांधी के खिलाफ यूके की कोर्ट में केस करने का ललित मोदी ने किया ऐलान। ट्वीट करके उन्होंने कहा कि जब देखो कोई भी ऐरा-गैरा मेरे खिलाफ आरोप लगा देता है।

राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस तरह से उन्होंने चुनावी रैली में एक भाषण दिया था,जिसकी वजह से कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई। अब आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने भी राहुल गांधी के इस बयान के चलते उन्हें कोर्ट में घसीटने का फैसला लिया है। दरअसल मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी और कहा था कि आखिर क्यों सभी चोरों का सरनमे मोदी होता है।
ललित मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ यूके की कोर्ट में केस करने का फैसला लिया है। ललित मोदी ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कई ट्वीट करके राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। ललित मोदी ने ट्वीट करके लिखा आए दिन कोई टॉम-डिक और गांधी का साथी बार-बार कहता है कि मैं न्याय से भाग रहा हूं। आखिर कैसे, आखिर कब मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया। पप्पू ऊर्फ राहुल गांधी जोकि अब आम नागरिक हैं, उनकी तरह नहीं हूं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं के पास कोई काम नहीं, उन्हें या तो इसके बारे में पता नहीं हैं या फिर वह बदले की राजनीति कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि ये लोग कुछ पुख्ता सबूत के साथ आएंगे।
ललित मोदी ने कहा कि मैंने फैसला लिया है कि मैं यूके की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस करूंगा, मुझे भरोसा है कि उनके पास मेरे खिलाफ पुख्ता सबूत है, मैं उन्हें कोर्ट में मिलूंगा, उन्हें पूरी तरह से बेवकूफ बनते देखूंगा इसके लावा ललित मोदी ने कई कांग्रेस के नेताओं का जिक्र किया और आरोप लगाया कि इन नेताओं ने कितना फर्जीवाड़ा किया, ये लोग असल में भ्रष्ट थे। मैं जल्द ही लौटूंगा, जैसे ही देश में सख्त कानून पास होता है। आज तक मेरे खिलाफ पिछले 15 सालों में एक भी पैसे का आरोप साबित नहीं हुआ और ना ही मैंने पिछले 15 साल में एक भी पैसा लिया। लेकिन एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि मैंने दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट खड़ा किया, जिसने 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications