पर्सनल लाइफ में विवादों के बादशाह हैं ईडी के भगौड़ा आरोपी ललित मोदी
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की चर्चा जोरों पर हैं। सुषमा स्वराज से शुरू हुआ यह बवाल आज वसुंधरा राजे, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा पर आकर रूक गया है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि ललित मोदी आखिर देश के गणमान्य लोगों का नाम लेकर साबित क्या करना चाहते हैं?
कभी ललित के कारण तो कभी लिपलॉक की वजह से वसुंधरा रहीं विवादित
इन लोगों का नाम लेने से ना तो प्रवर्तन निदेशालय उन पर लगे आरोपों को कम कर देगा और ना ही उनके नाम के आगे से भगौड़ा शब्द हट जायेगा। मालूम हो कि ललित मोदी ने अपने लेटेस्ट ट्विट में जिक्र किया है कि उनकी मुलाकात लंदन प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा से भी हुई थी, हमारी मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी, हमने हाथ मिलाया था और कहा था कि फिर मिलेंगे, जिस के बाद कांग्रेस ललित मोदी और बीजेपी पर बिफर गई है।
कौन हैं ललित मोदी, जिनकी मदद करना सुषमा को पड़ा भारी?
आईये विवादों के बादशाह ललित मोदी के बारे में जानते हैं जानते हैं कुछ खास बातें..

9 साल बड़ी महिला मीनल से शादी
ललित मोदी ने अपने से 9 साल बड़ी महिला मीनल से शादी की है, जिसके कैंसर के इलाज के लिए ही उन्होंने सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी और सुषमा विवादों में फंस गईं।

नाइजीरियन बिजनेसमैन जैक सागरानी
मीनल की पहली शादी नाइजीरियन बिजनेसमैन जैक सागरानी से हुई थी, इस शादी से मीनल को एक बेटी करीमा है।

डाबर इंडिया के प्रमुख के बेटे गौरव बर्मन
करीमा मोदी की शादी देश के अरबपति डाबर इंडिया के प्रमुख के बेटे गौरव बर्मन से हुई है, जिसमें काफी बवाल मचा था।

कारोबार और परिवार से बेदखल
करीमा-गौरव के अचानक शादी कर लेने की वजह से गौरव को डाबर इंडिया ने अपने कारोबार और परिवार से बेदखल कर दिया था।

डाबर इंडिया का आईपीएल कनेक्शन
काफी नाटकीय मोड़ के बाद गौरव के परिवार वालों ने करीमा को अपनाया और यहीं से शुरू हुआ ललित मोदी, डाबर इंडिया और आईपीएल का मनीकनेक्शन।

मोहित बर्मन को बनाया आईपीएल टीम का मालिक
गौरव बर्मन के बड़े भाई मोहित बर्मन आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर है, जिसके लिए कहा जाता है कि ललित मोदी ने ही उनकी मदद की थी।

वसुंधरा राजे
गौरव-करीमा के शादी के रिसेप्शन में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे मुख्य तौर पर आमंत्रित थीं, जो कि राजे और मोदी के पारिवारिक रिश्ते की घनिष्ठता को दर्शाता है।

दो बच्चे एक बेटा और बेटी
ललित मोदी को मनाली से दो बच्चे एक बेटा और बेटी है जो कि मीडिया और क्रिकेट से काफी दूर रहते हैं।

अरबपति परिवार
1963 में जन्में ललित मोदी का पूरा नाम ललित कुमार मोदी है और यह एक अरबपति परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

मोदीनगर की स्थापना
ललित मोदी के पिता कृष्ण कुमार मोदी 4000 करोड़ रुपयों की कीमत वाली मोदी समूह के अध्यक्ष हैं। ललित मोदी के दादा राज बहादुर गुजरमल मोदी ने मोदीनगर की स्थापना की थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications