लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
Lal Krishna Advani News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी है।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार (10 जनवरी) को बताया कि लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लालकृष्ण आडवाणी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कृष्ण गोपाल और राम लाल, आलोक कुमार ने बुधवार को लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया है।
क्या बोले लालकृष्ण आडवाणी?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण मिलने पर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि, 'यह बहुत बड़ा भाग्य का योग है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर वो प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। भगवान श्रीराम का मंदिर सिर्फ पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का मंदिर नहीं है। ये इस देस की पवित्रता, और इस देश की मर्यादा की स्थापना पक्की होने प्रसंग है।'
आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनकी यात्रा के दौरान लालकृष्ण आडवाणी को सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं प्रदान की जाएंगी।
बता दें कि पहले ये खबर आई थी कि लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी परंपराओं के संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। इस बीच कांग्रेस ने भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications