93 साल के हुए BJP के 'लाल', PM मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी और शाह, कहा- देश के लिए आप प्रेरणास्रोत हैं
नई दिल्ली: Lal Krishna Advani Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनके घर पर उनसे मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एलके आडवाणी के घर गए थे। इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी और अमित शाह ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी थी। आडवाणी रविवार (08 नवंबर) को 93 वर्ष के हो गए है। इनका जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था।
Recommended Video

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदि पर पीएम मोदी ने वहां केक भी कटवाया। जिसका वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर पैर छूकर आडवाणी से आर्शीवाद भी लिया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, ''भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''
अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर ट्वीट कर कहा, ''आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।''
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धांतों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके आरोग्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications