नोट पर लक्ष्मी-गणेश: केजरीवाल वही बोल रहे हैं जो RSS उनसे कह रहा है-सपा नेता ने क्यों लगाया आरोप

करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की अरविंद केजरीवाल की मांग पर समाजवादी पार्टी ने भी उनपर निशाना साधा है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि करेंसी नोट पर महात्मा गांधी के साथ ही लक्ष्मी-गणेश की भी तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए इसी को रास्ता बताया है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले वीडियो के जरिए अपील की और फिर एक पत्र भी लिखा है। अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन पर आरएसएस के कहने के हिसाब से बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह भाजपा के वैचारिक अगुवा के कहने पर ये सब कह रहे हैं।

lakshmi-ganesh-on-note-kejriwal-is-speaking-what-rss-is-telling-him-sp-leader-swami-prasad-maurya

केजरीवाल वही बोल रहे हैं जो आरएसएस कह रहा है- सपा नेता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाली मांग पर बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस ने उनपर तत्काल हमला बोला था। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने भी उनके इस बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल आएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। मौर्या ने दावा किया कि 'दिल्ली के सीएम वही बोल रहे हैं, जो आरएसएस उनसे बोलने को कह रहा है' और आरोप लगाया है कि वह बीजेपी के लिए यह सब कर रहे हैं। जबकि, कांग्रेस उनपर बीजेपी की 'बी-टीम' होने का आरोप लगाती रही है।

'बीजेपी और आरएसएस के साथ सहभागिता स्पष्ट हो चुकी है'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मौर्य ने कहा है कि 'अरविंद केजरीवाल को ना तो भारतीय संविधान की जानकारी है और ना ही वह यह जानते हैं कि भारत के धर्मनिरपेक्ष संविधान का सम्मान कैसे किया जाता है। केजरीवाल की बीजेपी और आरएसएस के साथ सहभागिता स्पष्ट हो चुकी है.....(वे) वही बोल रहे हैं, जो आरएसएस उनसे बोलने को कह रहा है। वह बीजेपी और आरएसएस की भाषा का ही इस्तेमाल कर रहे हैं...... 'उत्तर प्रदेश के बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान मौर्य ने आम आदमी पार्टी नेता पर यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने केजरीवाल के बयान को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों से भी जोड़ा है।

दूसरे धर्म के नेताओं का क्या होगा- स्वामी प्रसाद मौर्य
इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था, 'मैं नहीं कह रहा कि सिर्फ इससे अर्थव्यवस्था बेहतर हो जाएगी.....बहुत सारे प्रयासों की आवश्यकता है....लेकिन वे प्रयास भी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से ही सफल हो सकते हैं। अगर हमारी करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो हो, तो हमारे देश में समृद्धि आएगी।' मौर्या का कहना है कि देश में करोड़ों देवता हैं और सरकार उनमें से दो को ही फेवर नहीं कर सकती। उन्होंने पूछा कि 'देश में दूसरे धार्मिक नेताओं के साथ क्या होगा?' इससे पहले केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को '130 करोड़ भारतीयों की ओर से' चिट्ठी भी लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+